{"_id":"6a36e220aa3d8bd3310c8e95","slug":"neet-1876-candidates-to-take-the-exam-at-five-centers-today-kaithal-news-c-245-1-kht1013-151182-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीट : पांच केंद्रों पर आज परीक्षा देंगे 1876 परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीट : पांच केंद्रों पर आज परीक्षा देंगे 1876 परीक्षार्थी
विज्ञापन
कैथल। उपायुक्त अपराजिता ने बताया कि 21 जून को जिले के पांच परीक्षा केंद्रों पर नीट होगी। इसमें कुल 1876 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए और सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करें। उन्होंने बताया कि एडीसी सुशील कुमार को परीक्षा का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा आठ ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं जिनमें से तीन को रिजर्व रखा गया है। परीक्षा वाले दिन जिला प्रशासन की ओर से एक हेल्प डेस्क भी स्थापित किया जाएगा जिसका दूरभाष नंबर 01746-234203 रहेगा। परीक्षा दोपहर 2 बजे प्रारंभ होगी, इसलिए परीक्षार्थी समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचे, ताकि प्रवेश जांच और फ्रिस्किंग की प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी हो सके।
जिले में यहां बनाए गए परीक्षा केंद्र
डॉ. बीआर आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय, जगदीशपुरा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कमेटी चौक, कैथल, जवाहर नवोदय विद्यालय, तितरम, पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जखोली अड्डा, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और गीता भवन, कैथल।