{"_id":"570943054f1c1b7b2ac8110b","slug":"navratar-navratar-utsav-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिरों में की मां ब्रह्मचारिणी की पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिरों में की मां ब्रह्मचारिणी की पूजा
ब्यूरो/अमर उजाला कैथल।
Updated Sat, 09 Apr 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
कैथ्ाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले भर में दूसरे नवरात्र उत्सव में मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की गई। मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने मां के ब्रह्मचारिणी रुप की पूजा- कर मन्नतें मांगीं।
बड़ी देवी एवं छोटी देवी मंदिरों में उमड़ी भीड़
नवरात्र के उपलक्ष्य में बड़ी देवी माता मंदिर एवं छोटी देवी माता मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। सुबह के समय एवं शाम के समय श्रद्धालुओं ने मां भगवती के दर्शन किए और ज्योति जलाकर मन्नतें मांगी। यहां नवरात्र उत्सव में श्रद्धालुओं की विशेष भीड़ उमड़ती है।
इसी प्रकार से कोठी गेट स्थित सनातन धर्म मंदिर में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता सभा के प्रधान रवि भूषण गर्ग ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रमुख समाज सेवी हरीश जी सीवन वाले ने शिरकत की। उन्होंने सबसे पहले जोत प्रचंड कर माता रानी को फूलों की बड़ी माला पहना कर आशीर्वाद लिया और माई का गुणगान किया। इस अवसर पर सत्यवान कौशिक एंड पार्टी ने मां भगवती का गुणगान किया। उन्होंने मां की स्तुति में भजनों से सभी को भाव विभोर कर दिया। इस अवसर पर मां भगवती का प्रसाद बाल किशन सेतिया फ्रूट वाले द्वारा बंटवाया गया। इस अवसर पर राकेश गर्ग, पवन गर्ग, चन्द्र प्रकाश गोयल, श्याम सुंदर बंसल, सुभाष बंसल, राधा कृष्ण मित्तल, सतपाल मंगला, प्रेम सिंगला, राम जी शोरेवाले, राकेश मित्तल, रवि मित्तल, गौतम बंसल, बाल किशन सेतिया, मामचंद मोमन, अजय श्रीवास्तव, हिमांशु गर्ग, आशु बिन्दिलश, अनिल कैत, श्रीमती राजरानी गर्ग, आशा बंसल, अंजू रानी, कुसुम लता सहित सैकड़ों भक्त मौजूद थे।
विज्ञापन
मां दुर्गा स्तुति पाठ का हुआ आयोजन
इसी प्रकार से चंदाना गेट स्थित अपने निवास पर शिक्षाविद राजरानी गर्ग ने 108 महिलाओं के साथ माँ दुर्गा की स्तुति में पाठ का आयोजन करवाया। कार्यक्रम का शुभारम्भ माता रानी के चरणों में ज्योति प्रचंड कर किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में पहुंचे श्रद्धालुओं ने कैरों एंड मीरा कीर्तन मंडली द्वारा माता रानी के पाठ में भक्तिरसपान किया। इस अवसर पर मोनिका बंसल, रूचि सिंगला, तरुणा बंसल, आरती गोयल, कुसुम लता, श्रेया गर्ग, योगिता गर्ग, अंजू रानी, अन्वेषा गर्ग, रिद्धि बंसल, शशि गर्ग, सुदेश भारद्वाज, नीलम बंसल, रक्षा भारद्वाज, शशि चौधरी, उषा गुप्ता, सहित सहित अन्य महिलाएं मौजूद थीं।
राजौंद में मंदिरों में हुई मांच ब्रह्मचारिणी और चंद्रघंटा की पूजा
राजौंद। दूसरे व तीसरे नवरात्रे के उपलक्ष में श्रद्धालुओं ने मां ब्रह्मचारिणी व चंद्रघंटा की पूजा की। नवरात्रों से संबधित सामान खरीदने वाले श्रद्धालु प्रसाद, नारियल, आलू, कुट्टूू के आटे की खरीददारी कर रहे है। महंगाई के इस दौर में फल व व्रत से संबधित सामग्री खरीदने वालों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ी है। उधर मंदिरों में नवरात्रों को लेकर दुर्गा मंदिर, प्राचीन शिव मंदिर, भद्रकाली मंदिर, बाबा बहादुर बण मंदिर में श्रद्धालुओं की चहल पहल ने पूरे नगर के वातावरण को भक्तिमय में तबदील किया हुआ है। सुबह 4 बजे से नगर के मंदिरों में श्रद्धालुओं द्वारा जयघोष से पूरा नगर ही मां के रंग में रंगता हुआ नजर आने लगता है। मंदिर के पुजारी ने बताया कि नवरात्रों में माता रानी की पूजा का अपना विशेष महत्व है।
श्री नीलकंठ महादेव सेवा मंडल 12 को लगाएगा फलों का विशाल भंडारा
कैथल। श्री नीलकंठ महादेव सेवा मंडल कैथल की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां भगवती के नवरात्रों के पावन अवसर पर 12 अप्रैल को रात्रि सप्तमी दोपहर तक मंडल द्वारा बड़ी देवी मंदिर के बाहर फलों का विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा। मंडल के प्रधान सुभाष कठवाड़िया ने बताया कि इस भंडारे के बाद सावन मास में कांवड़ियों के लिए विशाल भंडारा नीलकंठ में कैथल वालों की धर्मशाला में लगाया जाता है। जिसके लिए शहर भर चंदा एकत्रित करने के लिए जोर-शोर से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भंडारे की रूपरेखा मौजूदा सदस्यों की सहमति से तैयार की जाएगी। इस अवसर पर सुरेश क्योड़क्यिा, युधिष्टिर सिंगला, लक्ष्मी गोयल, राजेश वर्मा डिंपी, दीपक सिंगला, कृष्ण सिंगला सदस्य मौजूद थे।