फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   My girls showed their skills and got rewards

Kaithal News: म्हारी छोरियों ने हुनर दिखाया, इनाम पाया

Mon, 19 Aug 2024 06:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 19 Aug 2024 06:56 AM IST
विज्ञापन
My girls showed their skills and got rewards
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। इंदिरा गांधी पीजी महिला महाविद्यालय में कामर्शियल आर्ट विभाग की ओर से रक्षा बंधन के उपलक्ष्य में राखी बनाओ व थाली सजाओ प्रतियोगिता करवाई। इसमें महाविद्यालय की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। राखी सजाओ प्रतियोगिता में रवीना और थाली सजाओ प्रतियोगिता में वंदना ने प्रथम स्थान हासिल किया।

कॉलेज की प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी छात्राओं ने सुंदर राखियां बनाकर व थालियां सजाई। थाली सजाओ प्रतियोगिता व राखी सजाओ प्रतियोगिता में 30 छात्राओं ने भाग लिया । प्रतियोगिताओं में निर्णायक मंडल की ओर से राखी सजाओ प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष की रवीना को प्रथम, बीकॉम प्रथम वर्ष अंजलि को द्वितीय व बीए द्वितीय वर्ष की दीप्ति को तृतीय व बीए तृतीय वर्ष की वंदना को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन


थाली सजाओ प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष की वंदना ने प्रथम, बीए तृतीय वर्ष की गीता ने दूसरा व बीए तृतीय वर्ष की रवीना ने तृतीय स्थान और बीए द्वितीय वर्ष की दीप्ति ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में प्रबंधक समिति के प्रधान रामबहादुर खुरानिया ने सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर कॉलेज की सांयक़ालीन सत्र की प्रिंसिपल इंचार्ज श्वेता तंवर व अरुणा आदि मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



कैथल। इंदिरा गांधी पीजी महिला महाविद्यालय में रविवार को एंटी रैगिंग सप्ताह का समापन हुआ। सप्ताह के अंतिम दिन पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता करवाई। कई परिणाम जारी किए गए। स्लोगन लेखन में गीता, निबंधन लेखन में तमन्ना प्रथम रहीं।

प्रतियोगिताओं में विजयी छात्राओं को कॉलेज प्रबंधक समिति के प्रधान रामबहादुर खुरानिया व प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रधान ने कहा कि सरकार की यह युवा पीढ़ी के लिए एक बेहतरीन पहल है। इसके साथ ही उन्होंने छात्राओं के कार्य की सराहना की। मौके पर कॉलेज की सांयकालीन सत्र की प्रिंसिपल इंचार्ज श्वेता तंवर, एंटी रैगिंग सैल प्रभारी लालिशा सैल सदस्य मोनिका व अरुणा उपस्थित रहे।

ये रहे प्रतियोगिता के परिणाम- स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में बीए तृतीय की गीता प्रथम, बीएससी तृतीय की अक्षिता द्वितीय, बीए द्वितीय की दीप्ति तृतीय और बीएससी तृतीय की लवलेश व बीए प्रथम वर्ष की खुशी सांत्वना पुरस्कार मिला। निबंध लेखन प्रतियोगिता में बीएससी तृतीय वर्ष की तमन्ना प्रथम, बीए तृतीय वर्ष की शिवानी द्वितीय, बीसीए प्रथम वर्ष की इशिता तृतीय रही। लोगो मेकिंग प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की रवीना प्रथम, बीसीए प्रथम वर्ष की रिमझिम द्वितीय, बीए तृतीय वर्ष की मुस्कान तृतीय रही।


बीसीए प्रथम वर्ष की पुष्पा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। पोस्टर मेकिंग में बीए तृतीय वर्ष की रवीना प्रथम, बीए तृतीय वर्ष की गीता द्वितीय और बीए प्रथम वर्ष की मुस्कान तृतीय रही। इसके साथ ही बीएससी तृतीय वर्ष की तनीषा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed