{"_id":"5ec55d298ebc3e902576a295","slug":"murder-in-pundri-one-die-kaithal-news-knl315450140","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूंडरी में एक व्यक्ति की तेजधार हथियार से गला रेतकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूंडरी में एक व्यक्ति की तेजधार हथियार से गला रेतकर हत्या
विज्ञापन
पूंडरी। पूंडरी में कैथली गेट पर एक व्यक्ति की अज्ञात ने तेजधार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। मृतक का शव विधायक एवं पर्यटन निगम के चेयरमैन रणधीर गोलन के निवास के पास लहूलुहान अवस्था में मिला। घटना मंगलवार देर रात की है। जिसकी सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। चौकी प्रभारी भागीरथ और डीएसपी कृष्ण कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया। सूचना के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान 45 वर्षीय सुरेश कुमार निवासी कैथली गेट के रूप में हुई है। हैरानी की बात यह है कि किसी को भी मृतक पर हमला होने या शव पड़ा होने के बारे में कोई जानकारी नहीं है और न ही कोई इस मामले में कुछ बोलने को तैयार है।
गर्दन, सिर और माथे पर किए गए थे वार
पुलिसकर्मी ने बताया कि वो अपने दूसरे सहयोगी के साथ शाम की गस्त पर था। इसी दौरान किसी ने सूचना दी कि कैथली गेट पर एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है। जब वहां पहुंचे तो उन्होंने देखा कि मृत व्यक्ति की गर्दन, सिर और माथे पर तेजधार हथियारों से वार किए गए हैं। उसके शरीर से काफी मात्रा में खून बह रहा है। घटना स्थल पर पुलिस को मोटरसाइकिल भी बरामद हुई।
परिजनों ने नहीं दी कोई शिकायत
पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को करीब एक बजे मृतक के परिजनों और पड़ोसियों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। जानकारी के अनुसार सुरेश की पत्नी से उसकी कई वर्ष पहले अनबन हो चुकी है। महत्वपूर्ण बात ये है कि इस मामले में मृतक के परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई।
विज्ञापन
पूंडरी चौकी इंचार्ज भागीरथ ने बताया कि पुलिस को घटना के बारे में सूचना मिली थी। इसके तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। मामले की आगामी जांच की जा रही है।