{"_id":"5e5aa75b8ebc3ef3b30440a3","slug":"murdaer-kaithal-news-knl238599153","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैथल: भैंस खरीदने को दस रुपये दी थी साई, पूरी कीमत मालिक ने मांगी तो कर दी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैथल: भैंस खरीदने को दस रुपये दी थी साई, पूरी कीमत मालिक ने मांगी तो कर दी हत्या
Sat, 29 Feb 2020 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महज दस रुपये की साई देकर भैंस खरीदने को पहुंचे व्यक्ति ने भैंस मालिक के सिर में ईंट मारकर हत्या कर दी। भैंस की कीमत अदा करने को लेकर हुए झगड़ा में आरोपी ने माता गेट स्थित डेयरी पर हत्या कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में माता गेट निवासी धीरज ने बताया कि उसका चचेरा भाई राकेश माता गेट कैथल मैरी गोल्ड स्कूल के पास भैंसों की डायरी चलाता था। 29 फरवरी को वह अपने भाई के साथ डेयरी में था। जहां पाड़ला निवासी सुरेश कुमार आया और उसने राकेश से भैंस देने को कहा। बोला कि वह कल उसे 10 रुपये की साई देकर गया था। इसी साई पर उसे भैंस दे दे। इस पर राकेश ने भैंस की पूरी कीमत देने को कहा।
विज्ञापन
सुरेश ने कहा कि वह इसी तरह से दस रुपये की साई पर भैंस ले लेता है। लेकिन राकेश ने बिना कीमत अदा किए भैंस देने से इंकार कर दिया। इस बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। उसी समय वहां उसके चाचा का लड़का प्रिंस भी आ गया। सुरेश ने एकदम से ईंट उठाकर राकेश के सिर में मारी। जो उसके माथे पर जा लगी। जिससे वह जमीन पर गिर गया और सुरेश मौके से फरार हो गया। बाद में वे उसे तुरंत सरकारी अस्पताल में लेकर गए। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही एसएचओ प्रदीप कुमार, डीएसपी कुलवंत सिंह सहित कई अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। मौके से पुलिस ने सुबूत जुटाए और आरोपी के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर काबू कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। एसएचओ प्रदीप ने कहा कि पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।