{"_id":"66bbca43ffe6289bf60e01f6","slug":"municipal-employees-union-raised-slogans-for-pending-demands-kaithal-news-c-18-1-knl1004-452629-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: लंबित मांगों के लिए नगरपालिका कर्मचारी संघ ने की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: लंबित मांगों के लिए नगरपालिका कर्मचारी संघ ने की नारेबाजी
Wed, 14 Aug 2024 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 14 Aug 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
राजौंद। नगरपालिका कर्मचारी संघ की राज्य कमेटी के आह्वान पर खंड राजौंद नगरपालिका कमेटी ने गेट मीटिंग करके लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता खंड प्रधान संदीप कुमार व खंड सचिव रोहताश ने दी है।
उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार व नगरपालिका कर्मचारी संघ के बीच अक्तूबर 2022, अप्रैल 2023 और अगस्त 2024 में समझौते हुआ था, लेकिन सरकार उन समझौतों को लागू नहीं कर रही है और सरकार अपनी कर्मचारी विरोधी, दलित व सामाजिक न्याय विरोधी नीतियों को बढ़ावा दे रही हैं। सरकार की ओर से मांगें पूरी न करने पर आगामी 20 अगस्त को मशाल जुलूस और 21 व 22 अगस्त को नगरपालिका कर्मचारी प्रदेशभर में हड़ताल पर रहेगें। इस मौके पर डोर टू डोर के खंड प्रधान कृष्ण, विक्रम, प्रेम, सतबीर, अनु, वीना, बंटी आदि मौजूद रहे। संवाद