फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Municipal employees staged a protest across the city over their demands.

Kaithal News: नगरपालिका कर्मचारियों ने मांगों को लेकर शहर भर में किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Municipal employees staged a protest across the city over their demands.
मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए नगरपालिका कर्मचारी। विज्ञ​प्ति
गुहला चीका। नगर पालिका कर्मचारी संघ व अग्निशमन कर्मचारी यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा द्वारा जारी हड़ताल के आज 19 वे दिन कर्मचारियों ने शहर भर में प्रदर्शन करते हुए शहीद ऊधम सिंह चौंक पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। शहर में से कूड़ा उठाने आए अन्य लोगों का नपा कर्मचारियों ने विरोध किया और वापिस लौटा दिया। प्रदर्शन की अगुवाई सुमन देवी ने की व मंच संचालन अशोक कुमार ने किया। पालिका यूनियन प्रधान पिरथी राम द्वारा महर्षि वाल्मीकि मंदिर में सामाजिक संगठनों व पार्षदों के साथ बैठक कर हड़ताल में सहयोग मांगा। हड़ताल में नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के मुख्य संगठन कत्र्ता शिवचरण व शमशेर सिंह विशेष रूप से पहुंचे। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार हड़ताल को दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार 13 मई को हुए समझौता को लागू करने से पीछे हट रही है। उन्होंने कहा कि मांगों को लेकर सर्व कर्मचारी संघ 26 अगस्त को पूरे प्रदेश में डीसी कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपेगा। 31 अगस्त को सीआईटू हरियाणा भी पालिका कर्मचारियों में समर्थन में पूरे प्रदेश में प्रदर्शन करें मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेगा। हड़ताल में चिंतो देवी, तलविंदर सिंह, अनिल कुमार, सागर कुमार, विजय सिंह, गुरदीप, मनोज कुमार, अमित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed