फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Municipal Council Chairperson listened to people's grievances.

Kaithal News: नगर परिषद चेयरपर्सन ने सुनीं लोगों की समस्याएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Municipal Council Chairperson listened to people's grievances.
कार्यालय में चेयरपर्सन के सामने समस्याएं रखते लोग।
कैथल। नगर परिषद की चेयरपर्सन सुरभि गर्ग ने परिषद कार्यालय में लोगों की समस्याएं सुनीं और समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान चेयरपर्सन ने जनता की बुनियादी समस्याओं को सुना और मौके पर मौजूद अधिकारियों को उनके त्वरित निवारण के सख्त निर्देश दिए। इस दौरान सबसे अधिक शिकायतें वार्डों की चरमराई सफाई व्यवस्था, टूटी गलियों और सड़कों और नालियों के जाम होने को लेकर आईं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों ने चेयरपर्सन के सामने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि लंबे समय से गलियों की मरम्मत नहीं हुई है और नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है जिससे बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। चेयरपर्सन ने तुरंत सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। लोगों ने दबी जुबान में कहा कि चेयरपर्सन ने अपने चार साल के कार्यकाल में पहली बार इस तरह कार्यालय में उनके बीच आकर जमीनी समस्याएं सुनी हैं। लोगों ने उम्मीद जताई कि इस मुलाकात के बाद अब कागजी दावों के बजाय जमीन पर काम दिखाई देगा। चेयरपर्सन ने कहा कि जनता की समस्याओं का निवारण ही हमारे लिए सर्वोपरि है। शहर के सभी वार्डों का समान विकास और जनता को मूलभूत सुविधाएं देना ही हमारा मुख्य लक्ष्य है।

कार्यालय में चेयरपर्सन के सामने समस्याएं रखते लोग।

कार्यालय में चेयरपर्सन के सामने समस्याएं रखते लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed