फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   MP Naveen Jindal reached Patti Afghan Sports Stadium

Kaithal News: पट्टी अफगान खेल स्टेडियम पहुंचे सांसद नवीन जिंदल

Sun, 19 Apr 2026 02:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 19 Apr 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
MP Naveen Jindal reached Patti Afghan Sports Stadium
कैथल खेल स्टेडियम का दौरा करते सांसद नवीन जिंदल। - फोटो : katra news
कैथल। सांसद नवीन जिंदल ने कलायत से चीका जाते समय शनिवार को श्री गुरु गोविंद सिंह खेल स्टेडियम पट्टी अफगान का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेडियम में प्रैक्टिस कर रहे खिलाड़ियों और युवाओं से मुलाकात करके उनकी समस्याएं सुनी। प्रैक्टिस कर रही महिला खिलाड़ियों ने बताया कि स्टेडियम में शौचालय की भारी कमी है। साफ सफाई करने के लिए उनके पास उपकरण तक नहीं है। यहां तक की खेलों का सामान नहीं है। बिल्डिंग खस्ता हालत में है। सुरक्षा के लिए कोई सिक्योरिटी गार्ड या चौकीदार नहीं है। यहां तक की बैडमिंटन और वॉलीबॉल का कोर्ट भी या नहीं है। साथ ही पीने की स्वच्छ पानी की भी कमी है।
विज्ञापन

सांसद नवीन जिंदल ने उन्हें कहा कि खिलाड़ियों को खेलों के लिए जो सामान चाहिए वह भी वे उपलब्ध कराएंगे। पीने का पानी और छोटे उपकरण आदि भी वे जल्दी उपलब्ध करवा देंगे। इसके अतिरिक्त जो व्यवस्थाएं सरकार के स्तर पर होनी हैं। उसके लिए उन्होंने मौके पर ही वीडियो शूट करके खेल विभाग के आलाधिकारियों को अपने खुद के फोन से वीडियो रिकॉर्ड करके भेजा कि यहां जल्द से जल्द सुधार किया जाए। उन्होंने अपनी टीम को निर्देश दिए कि वे लगातार खिलाड़ियों के संपर्क में रहकर स्टेडियम को चकाचक बनाने में जुट जाएं। बच्चों ने सांसद के साथ सेल्फी भी ली। सांसद नवीन जिंदल ने भी बच्चों के साथ फोटो खिंचवाते हुए उन्हें बड़े होकर देश सेवा के लिए प्रेरित किया । संवाद

कैथल खेल स्टेडियम का दौरा करते सांसद नवीन जिंदल।

कैथल खेल स्टेडियम का दौरा करते सांसद नवीन जिंदल।- फोटो : katra news

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed