फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   More than 1200 OPDs after holidays

Kaithal News: छुट्टी के बाद 1200 से अधिक हुई ओपीडी

Wed, 27 Mar 2024 03:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 27 Mar 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
More than 1200 OPDs after holidays
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। 23 मार्च को शहीदी दिवस से लेकर सोमवार को होली फाग की छुट्टी के चलते मंगलवार को तीन दिन बाद जिला नागरिक अस्पताल खुला। इससे ओपीडी बढ़ गई। सामान्य दिनों में सामान्य अस्पताल में 800 से 900 मरीजों की ओपीडी रहती है, लेकिन मंगलवार को 1200 से अधिक मरीजों की ओपीडी हुई।
86 लोग हुए घायल ः वहीं, सोमवार को फाग के दिन मारपीट की घटनाएं व सड़क दुर्घटना होने के चलते 86 लोग घायल हुए। इनमें 37 लोग ऐसे शामिल थे, जो मारपीट की घटनाओं में घायल हुए। इसमें से तीन लोगों को अस्पताल से रेफर किया गया। जबकि अन्य लोग सड़क हादसों में घायल हुए। सड़क हादसों में घायल हुए 12 लोगों को अधिक चोटें लगी है। जबकि अन्य लोगों को हल्की चोटें लगी है। वे तुरंत ही अपना इलाज करवाकर वापस लौट गए थे।
विज्ञापन



स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों के निर्देशों के तहत इमरजेंसी वार्ड में दो अतिरिक्त चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई थी। इन दोनों ही चिकित्सकों ने अपनी ड्यूटी की है। इसके तहत जिले में मारपीट व सड़क दुर्घटना में 86 लोग घायल हुए हैं। उन्हें इलाज दिया गया। - सचिन मांडले, प्रधान चिकित्सा अधिकारी, जिला नागरिक अस्पताल, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed