फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Monthly meeting organized on the theme of 'Indianness in Education'

Kaithal News: शिक्षा में भारतीयता विषय पर मासिक बैठक का आयोजन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Monthly meeting organized on the theme of 'Indianness in Education'
कैथल। भारतीय शिक्षण मंडल, हरियाणा प्रांत के मंडल संयोजक एवं जिला संयोजकों की मासिक बैठक का आयोजन माता गेट मंदिर के सभागार में किया गया। बैठक में हरियाणा प्रांत के कुल 12 जिलों से 46 संयोजक एवं सह-संयोजक इस बैठक में सम्मिलित हुए। इसमें गणपति तेती, प्रो. राजेंद्र अनायत, डॉ. जितेंद्र भारद्वाज, डॉ. पवन, महाराज रमन पुरी, राजीव शर्मा, प्रो. तेजेंद्र, प्रो. करमपाल और डॉ. मनोज भाम्बू की सहभागिता रही। पिछले दिनों करवाए गए व्यास पूजा कार्यक्रमों की विस्तृत रिपोर्ट डॉ. महेश कुमार की ओर से प्रस्तुत की गई। कुलगुरु प्रो. राजेंद्र अनायत ने शिक्षा में भारतीयता विषय पर उद्घाटन उद्बोधन प्रदान किया। बैठक के दूसरे सत्र में डॉ. जितेंद्र भारद्वाज अध्यक्ष भारतीय शिक्षण मंडल ने जिला स्तर पर कार्य की योजना और जन परीक्षा संवाद से संबंधित कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र एवं महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक में हुई चर्चाओं के संबंध में विस्तृत एवं स्पष्ट जानकारी प्रदान की। इसमें मुख्य रूप से डॉ. अशोक अत्री, डॉ. रवींद्र , डॉ. मनोज भाम्बू, डॉ दीप्ति ग्रोवर, डॉ. अजय, डॉ. महेश और डॉ. शर्मिला का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed