फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Modi's life is dedicated to social service: Mohan Lal

मोदी का जीवन समाज सेवा को समर्पित : मोहन लाल

Tue, 09 Sep 2025 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 09 Sep 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Modi's life is dedicated to social service: Mohan Lal
कैथल। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में सेवा पखवाड़ा के तहत जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा और विधायक योगेंद्र राणा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरा जीवन समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण को समर्पित रहा है और सेवा पखवाड़ा उसी प्रेरणा का प्रत्यक्ष उदाहरण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गरीब, पीड़ित और असहाय लोगों की सेवा को अपने जीवन का ध्येय बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन


भाजपा संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा ने कहा कि सेवा पखवाड़ा कार्यकर्ताओं के लिए जनसेवा का महायज्ञ है और प्रत्येक कार्यकर्ता को अग्रणी भूमिका निभानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक योगेंद्र राणा ने कहा कि रक्तदान, स्वास्थ्य जांच, वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।


जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी ने कहा कि यह कार्यक्रम समाज को सेवा और संस्कार से जोड़ने का माध्यम है और कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ इसमें जुटेंगे। कार्यशाला की अध्यक्षता उन्होंने स्वयं की। संवाद

सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम की रूपरेखा

17 सितंबर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर 75 यूनिट रक्तदान शिविर।

18 सितंबर: स्वास्थ्य जांच शिविर और डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन।

19-20 सितंबर: सभी मंडलों में सेवा कार्य।

21 सितंबर: युवा मोर्चा द्वारा मैराथन, नुक्कड़ नाटक और सांस्कृतिक कार्यक्रम।

दौरा कार्यक्रम: वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, जनजागरूकता और जरूरतमंदों की सहायता।

2 अक्टूबर: महात्मा गांधी जयंती पर भव्य समापन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed