फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Mobile not allowed for polling agents in booth

एजेंट मतदान केंद्र के अंदर नहीं ले पाएंगे मोबाइल

Sat, 16 Jan 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल Updated Sat, 16 Jan 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
Mobile not allowed for polling agents in booth
 
विज्ञापन

पंचायती राज संस्थाओं के दूसरे चरण में 17 जनवरी को पूंडरी व राजौंद ब्लॉक में मतदान होगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। शनिवार को टीमों को मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया जाएगा। डीसी निखिल गजराज ने शुक्रवार को संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश जारी किए।

समय पर बूथों पर पहुंचें पोलिंग पार्टियां
डीसी ने आदेश जारी किए हैं कि संबंधित रिटर्निंग अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि 16 जनवरी को सभी मतदान पार्टियां समय पर चुनाव सामग्री लेकर संबंधित मतदान केंद्रों पर पहुंच जाएं तथा यह भी सुनिश्चित किया जाए कि सभी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन तथा बैलेट पेपर दुरुस्त हों।
विज्ञापन


निखिल गजराज ने कहा कि मतदान पार्टियां एवं सुरक्षा बल यह सुनिश्चित करें कि कोई भी उम्मीदवार का एजेंट मतदान केंद्र में मोबाइल फोन न ले जा पाए। एजेंट किसी मतदाता का वोट नहीं डालेेंगे। यदि कोई बुजुर्ग असक्षम है तो उसके परिजन ही उसका वोट डलवा सकेंगे। सुरक्षा बल मतदान प्रक्रिया के दौरान संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों पर नजर रखें तथा उनके नाम व पते नोट करें। अति संवेदनशील तथा संवेदनशील मतदान केंद्रों पर विडियोग्राफर समय पर पहुंचें। यदि कोई विडियोग्राफर समय पर नहीं पहुंच पाता तो उस पर जुर्माना लगाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिनती में बरतें सावधानी
अधिकारी अपने-अपने मतदान केंद्रों पर यह सुनिश्चित करें कि पूरे गांव में स्थापित किए गए सभी बूथों पर मतदान समाप्ति के बाद ही मतों की गिनती अलग-अलग मतदान केंद्र पर की जाए। सभी अधिकारी संबंधित मतदान केंद्रों पर मतदान समाप्ति के  बाद ही मतदान केंद्र छोड़ें और ये अधिकारी ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं पंच पदों के चुनाव परिणाम भी एकत्र करके संबंधित रिटर्निंग अधिकारी के पास समय पर जमा करवाना सुनिश्चित करें।

पुलिस कर्मी रखेंगे विशेष नजर
एसपी कृष्ण मुरारी ने कहा कि मतदान केंद्रों के मुख्य प्रवेश द्वार पर तैनात सुरक्षा कर्मी यह सुनिश्चित करें कि मतदाताओं की भीड़ एक साथ मतदान केंद्र में प्रवेश न करे। मतदान केंद्र में केवल मतदाताओं को ही एक-एक करके प्रवेश की अनुमति दी जाए। चुनाव को शांतिपूर्वक सम्पन्न करवाने के लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं।


यहां से रवाना होंगी टीमें
पूंडरी खंड के चुनाव के लिए नियुक्त की गई सभी मतदान पार्टियां 16 जनवरी को प्रात: 9 बजे पूंडरी स्थित डीएवी कॉलेज के मैदान से सामान लेकर रवाना होंगी। वहीं राजौंद खंड की सभी मतदान पार्टियां राजौंद स्थित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय के प्रांगण से रवाना होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed