फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   MNREGA workers raised their voice for their demands

Kaithal News: मनरेगा मजदूरों ने मांगों के लिए भरी हुंकार

Fri, 17 Oct 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 17 Oct 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
MNREGA workers raised their voice for their demands
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हनुमान वाटिका पार्क में मनरेगा मजदूर यूनियन ने हरियाणा के मनरेगा मजदूरों की मांगें कब पूरी होंगी और भ्रष्टाचार कब रुकेगा? विषय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। यूनियन नेताओं ने आरोप लगाया कि हरियाणा में मनरेगा कानून का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है और मनरेगा में भारी भ्रष्टाचार व्याप्त है।

यूनियन ने बताया कि मजदूरों की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार और विभिन्न अधिकारियों के पास बार-बार ज्ञापन भेजे जा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। गत 11 अप्रैल को 20 सूत्री मांगपत्र मुख्यमंत्री को सौंपा गया था, लेकिन सरकारी जवाब को यूनियन ने हास्यास्पद और गैर-जिम्मेदाराना बताया।
विज्ञापन


यूनियन की प्रमुख मांगों में 1000 रुपये दैनिक मजदूरी, साल में कम से कम 200 दिन रोजगार की गारंटी और भ्रष्टाचार पर नकेल लगाना शामिल है। उन्होंने कहा कि भ्रष्ट मेटों और ठेकेदारों के खिलाफ शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही, जिससे भ्रष्टाचारियों के हौसले बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनरेगा मजदूर यूनियन ने निर्णय लिया है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को खुली चिट्ठी लिखकर जवाब मांगा जाएगा कि मजदूरों की मांगें कब पूरी होंगी और भ्रष्टाचार कब रुकेगा।


प्रेस कॉन्फ्रेंस में यूनियन के राज्य प्रधान कामरेड नरेश कुमार, सलाहकार फूल सिंह, उप-प्रधान सत्यवीर सिंह, प्रचार सचिव कर्मजीत कौर, महासचिव कामरेड सोमनाथ और सचिव सुनहरा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed