{"_id":"6916314439d95da7220da34a","slug":"mla-laid-the-foundation-stone-for-development-works-worth-rs-171-crore-in-pundri-kaithal-news-c-18-1-knl1004-780482-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पूंडरी में विधायक ने किया 1.71 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पूंडरी में विधायक ने किया 1.71 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास
Fri, 14 Nov 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 14 Nov 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पूंडरी। विधायक सतपाल जांबा ने वीरवार को पूंडरी हलके में एक करोड़ 71 लाख रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया। उन्होंने राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल पूंडरी में लगभग 85 लाख रुपये की लागत से हॉल, रसोईघर व शौचालय निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
इसके अलावा उन्होंने राजकीय स्कूल हाबड़ी में लगभग 31 लाख रुपये की लागत से भवन मरम्मत, रास्ता निर्माण और उप-स्वास्थ्य केंद्र में लगभग 55 लाख रुपये से होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास किया।
विधायक जांबा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में देश और प्रदेश में जनहित में अनेक विकास कार्य तेजी से पूरे हो रहे हैं, जिनसे आमजन को सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं और परियोजनाएं चला रही है। हलके में लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनकर अधिकारियों के माध्यम से उनका समाधान किया जा रहा है।
महिलाओं, किसानों, मजदूरों, व्यापारियों, युवाओं और खिलाड़ियों सहित सभी वर्गों को पारदर्शिता के साथ योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पूंडरी हलका हरियाणा में विकास का मॉडल बनेगा। हम सब मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘2047 तक विकसित भारत’ के सपने को साकार करने में योगदान दें।
विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में बिना खर्ची और बिना पर्ची के युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं।