पूंडरी। हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड के चेयरमैन एवं पूंडरी के विधायक रणधीर सिंह गोलन ने गांव पाई में 87 लाख रुपये से अधिक के विकास कार्यों का उद्घाटन किया। उन्होंने नवनिर्मित रोड चौपाल, गली, दरवाजा व फिरनी का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि गांव में किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या नहीं रहने दी जाएगी।
गांव के तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए पांच करोड़ 67 लाख रुपये रुपये मंजूर होकर आ चुके हैं। तालाब के चारों तरफ बाउंड्री का निर्माण किया जाएगा। तालाब के चारों तरफ पेड़-पौधे लगाए जाएंगे व गांव की पानी निकासी की भी और अधिक बेहतर की जाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार हर क्षेत्र, वर्ग के लिए विशेष योजनाएं बना रही है। पूंडरी हलके के किसी भी गांव की गली को कच्चा नहीं रहने दिया जाएगा। इस अवसर पर रामचंद्र, बलबीर सिंह, जगदीश, इकबाल नंबरदार, पवन सैनी व बचना राम मौजूद रहे।