फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Mixed farming with sugarcane farmers can increase income: Krishna Kumar

गन्ने के साथ मिश्रित खेती कर किसान बढ़ा सकते हैं आमदनी : कृष्ण कुमार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Mixed farming with sugarcane farmers can increase income: Krishna Kumar
हरिगढ़ किंगन में गन्ने के खेत में पहुंचे अ​धिकारी व किसान। विज्ञ​प्ति
कैथल। चीनी मिल के प्रबंध निदेशक कृष्ण कुमार ने कहा कि किसान गन्ने के साथ सब्जियों एवं अन्य फसलों की मिश्रित खेती अपनाकर अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं। गांव हरिगढ़ किंगन के प्रगतिशील किसान सुभाष के कृषि फार्म पर गन्ने की नई किस्म सीओएच-191 के साथ गोभी की फसल का निरीक्षण करते हुए उन्होंने यह बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गन्ने की लाइनों के बीच खाली स्थान का उपयोग कर किसान अतिरिक्त फसल लेकर अधिक आय अर्जित कर सकते हैं। किसान सुभाष के खेत में गन्ने की लाइनों के बीच साढ़े चार फीट की दूरी रखकर गोभी की बिजाई की गई है। कृष्ण कुमार ने कहा कि भूमि की उपजाऊ शक्ति बनाए रखने के लिए फसल चक्र अपनाना जरूरी है। मिश्रित खेती से किसान अधिक उत्पादन प्राप्त करने के साथ अनावश्यक कीटनाशकों के प्रयोग से भी बच सकते हैं। उन्होंने किसानों से कृषि विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार फसल चक्र अपनाने की अपील की। इस दौरान चीनी मिल के अधिकारी व किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed