{"_id":"6211422aba64330d425dda32","slug":"mischievous-elements-broke-the-windows-of-vehicles-and-houses-kaithal-news-knl995042183","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ियों और मकानों के शीशे शरारती तत्वों ने तोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाड़ियों और मकानों के शीशे शरारती तत्वों ने तोड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। बलराज नगर कॉलोनी में शुक्रवार की रात घरों के बाहर खड़ी गाड़ियों और कुछ मकानों के शीशे शरारती तत्वों ने तोड़ दिया। इससे हड़कंप मच गया। घटना से नाराज कॉलोनी के लोगों ने सुबह इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
कॉलोनी के लोगों का कहना है कि यह शरारती तत्वों का काम है। पुलिस को दी शिकायत में ओमप्रकाश ने कहा है कि 18 फरवरी की रात उसके घर पर शरारती तत्वों ने डंडे और पत्थरों से हमला किया। वीरेंद्र सिंह ने बताया कि उसके घर पर भी पत्थरों से हमला किया गया है। सुरेश ने कहा कि शरारती तत्व रात को घर पर दरवाजा तोड़कर फ्रिज और अन्य सामान चोरी कर ले गए। दलबीर ने बताया कि उसके घर के बाहर खड़ी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए गए। इससे कॉलोनीवासियों को काफी नुकसान हुआ है। रामकुमार रणजीत ने बताया कि उसके घर के शीशे पत्थरों से तोड़ दिए गए हैं। सुरेश, संतलाल, राजेश कुमार, जोगिंदर सिंह, रामकुमार, बलवंत, पालाराम, दिनेश, अशोक आदि का कहना है कि शरारती तत्व कॉलोनी में आतंक मचा रहे हैं। महिलाओं को रात के समय घर पर नहीं छोड़ सकते। बच्चे शाम के समय घर से बाहर नहीं घूम सकते। कॉलोनीवासियों ने पुलिस से मांग की है कि कॉलोनी के सीसीटीवी कैमरों की जांच कर शरारती तत्वों को पकड़ा जाए। उनके खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जाए।