फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Ministry of External Affairs sought records from police for lookout notice

Kaithal News: लुकआउट नोटिस के लिए विदेश मंत्रालय ने पुलिस से मांगा रिकॉर्ड

Sat, 21 Jun 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 21 Jun 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Ministry of External Affairs sought records from police for lookout notice
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पूंडरी खंड के बाकल गांव में मां व दो बेटियों के आत्महत्या करने के मामले में अब आरोपी जितेंद्र के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। विदेश मंत्रालय ने लुकआउट नोटिस जारी करने के लिए आरोपी जितेंद्र से जुड़े संपूर्ण रिकॉर्ड की मांग पुलिस से की है, जिसके बाद कार्रवाई को हरी झंडी दी जाएगी।

पुलिस को अब आरोपी जितेंद्र का अपराधिक रिकॉर्ड खंगालने के साथ-साथ परिजनों से पूछताछ कर पूरी जानकारी इकट्ठा करनी है। जैसे ही यह रिकॉर्ड विदेश मंत्रालय को सौंपा जाएगा, एक सप्ताह से 10 दिन के भीतर लुकआउट नोटिस जारी हो सकेगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि आत्महत्या की इस हृदयविदारक घटना के बाद परिवार में अब केवल मृतका का बेटा नीरज ही बचा है, जो अमेरिका ‘’डंकी रूट’’ से गया हुआ है, और कानूनी कारणों के चलते भारत वापस नहीं लौट सकता। आरोपी जितेंद्र भी दो साल पहले डंकी रूट से ही अमेरिका गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला: 31 मई को पूंडरी खंड के बाकल गांव में गुड्डी देवी ने अपनी दो बेटियों पूजा और निशा के साथ जहर पीकर आत्महत्या कर ली थी। मामले की जांच के दौरान पूजा के पति अनिल ने पुलिस को बताया था कि पूजा के जीजा जितेंद्र अश्लील व अनुचित संदेश भेजकर उसकी पत्नी और साली को लगातार परेशान करता था। इससे तंग आकर तीनों महिलाओं ने सामूहिक आत्महत्या कर ली थी।


पुलिस ने बयान के आधार पर आरोपी जितेंद्र के खिलाफ धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत मामला दर्ज किया था।

विदेश मंत्रालय ने आरोपी जितेंद्र का विस्तृत रिकॉर्ड मांगा है। इसमें अन्य आपराधिक मामलों की जानकारी भी जुटाई जा रही है। परिजनों से पूछताछ कर तमाम जानकारियां जुटाकर शीघ्र ही रिकॉर्ड विदेश मंत्रालय को सौंपा जाएगा। इसके बाद लुकआउट नोटिस जारी करने की अनुमति मिल सकेगी। -राजिंद्र सिंह, पूंडरी थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed