फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Minister Ranbir Gangwa reached Kaithal: said- 12 feet wide roads in Haryana will be made 18 feet by 2027

कैथल पहुंचे मंत्री रणबीर गंगवा: बोले- हरियाणा में 2027 तक 12 फीट चौड़ी सड़कों को किया जाएगा 18 फीट, काम जारी

Fri, 18 Apr 2025 04:31 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 18 Apr 2025 04:31 PM IST
सार

मंत्री गंगवा ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि 15 जून तक डीएलपी (डिफेक्ट लायबिलिटी पीरियड) अवधि के तहत आने वाली 13,300 किलोमीटर सड़कों की मरम्मत का कार्य पूरा किया जाए।

विज्ञापन
Minister Ranbir Gangwa reached Kaithal: said- 12 feet wide roads in Haryana will be made 18 feet by 2027
लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य विभाग मंत्री रणबीर गंगवा - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा सरकार ने सड़कों के बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश के लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य विभाग मंत्री रणबीर गंगवा ने जानकारी दी है कि राज्य में सभी 12 फीट चौड़ी सड़कों को 2027 तक 18 फीट चौड़ा किया जाएगा। यह निर्णय लोक निर्माण विभाग और जनस्वास्थ्य विभाग के सर्कल अधिकारियों की बैठक में लिया गया।

विज्ञापन


मंत्री गंगवा ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि 15 जून तक डीएलपी (डिफेक्ट लायबिलिटी पीरियड) अवधि के तहत आने वाली 13,300 किलोमीटर सड़कों की मरम्मत का कार्य पूरा किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई निर्माण एजेंसी समयसीमा के भीतर कार्य नहीं करती है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनने पर जनता ने हम पर विश्वास जताया है और हमें उस विश्वास पर खरा उतरना है। हमने माननीय मुख्यमंत्री को विश्वास दिलाया है कि पूरे प्रदेश में खराब हालत वाली 6,300 किलोमीटर सड़कों को दुरुस्त कर दिया जाएगा। इनके एस्टीमेट बन चुके हैं और प्रशासनिक स्वीकृति मिलते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।”
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़कों की वर्तमान स्थिति पर जानकारी:-

  • 6,000 किलोमीटर सड़कों पर काम जारी है।
  • 5,500 किलोमीटर सड़कों की स्थिति संतोषजनक है।
  • जहां भी मरम्मत की जरूरत है, वहां काम जल्द शुरू किया जाएगा।

मंत्री ने यह भी कहा कि प्रदेश में अब "डबल इंजन की सरकार" है और राज्य की सड़कें अब हाईवे के स्तर की होंगी। इसी दिशा में लोक निर्माण विभाग द्वारा लगातार निगरानी और विकास कार्य किए जा रहे हैं।



जनस्वास्थ्य विभाग को भी दिए गए निर्देश:-
सिर्फ सड़कों पर ही नहीं, जनस्वास्थ्य विभाग को भी निर्देश दिए गए हैं कि राज्य के लोगों को स्वच्छ पेयजल और बेहतर सीवरेज व्यवस्था मिल सके। उन्होंने कहा कि लीकेज की मरम्मत समय पर की जाएगी और मानसून से पहले नालों और सीवरेज की सफाई पूरी की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed