फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Minister of State Kamlesh Dhanda suspended Rajaund SDO of Electricity Corporation for being absent In Kaithal

Kaithal: राज्यमंत्री कमलेश ढांडा का बड़ा एक्शन, गैर हाजिर बिजली निगम के राजौंद एसडीओ को किया सस्पेंड

Fri, 01 Dec 2023 02:55 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 01 Dec 2023 02:55 PM IST
सार

गांव जाखौली में विकसित भारत संकल्प यात्रा आयोजित की गई। जनसंवाद कार्यक्रम में मंत्री शिकायतें सुन रही थी। मौके पर एसडीओ नहीं थे। अधिक शिकायताें के आने पर कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
Minister of State Kamlesh Dhanda suspended Rajaund SDO of Electricity Corporation for being absent In Kaithal
राज्यमंत्री कमलेश ढांडा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के कैथल के गांव जाखौली में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद कार्यक्रम में महिला व बाल विकास राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने बिजली निगम के उपमंडल अधिकारी योगेश को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई उपमंडल अधिकारी के गैर हाजिर रहने पर की गई। गौरतलब है जाखौली गांव में आयोजित हुई विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद कार्यक्रम मौके एसडीओ योगेश कुमार मौजूद नहीं थे।

विज्ञापन


यहां पर बिजली से संबंधित शिकायत अधिक संख्या में ग्रामीणों की तरफ से की गई थी, लेकिन इनका मौके पर निपटारा नहीं हुआ। इसके चलते ही राज्यमंत्री गुस्सा गई और उन्होंने मौके पर ही उपायुक्त प्रशांत पंवार को फोन कर एसडीओ को निलंबित करने के निर्देश जारी किए।
विज्ञापन


राज्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा आमजन के हितों के लिए अनेकों योजनाएं लागू की गई है। बिजली निगम की जगमग योजना के तहत गांव में 24 घंटे बिजली की आपूर्ति दी जा रही है। सरकार का मुख्य ध्येय है कि प्रत्येक जरूरतमंद को किसी न किसी योजना से लाभान्वित किया जाए और उसी दिशा में निरंतर कार्य चल रहा है। ऐसे में अधिकारियाें की तरफ से ग्रामीणों के प्रति गैर जिम्मेदार रवैये को वे बिल्कुल भी सहन नहीं करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, निलंबित किए एसडीओ योगेश कुमार का कहना है वे छुट्टी पर गए हुए हैं। ऐसे में निगम के अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई है। उनके स्थान पर दूसरे एसडीओ को प्रभार सौंपा गया है। पूंडरी बिजली निगम के अधीक्षक अभियंता सोमबीर भलोठिया ने कहा कि उन्हें इस मामले की सूचना तो मिली है, लेकिन पूरा मामला क्या। इसकी पूरी जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed