फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Minimum temperature reached five degrees Celsius

न्यूतनम तापमान पहुंचा पांच डिग्री सेल्सियस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Minimum temperature reached five degrees Celsius
21-कैथल। घने कोहरे के बीच लाइट जला कर गुजरते हुए वाहन। - फोटो : Kaithal
कैथल। कैथल जिले में लगातार दूसरे दिन भी कोहरा छाया रहा। आसमान में बादल छाने व कोहरे के कारण मौसम काफी ठंडा रहा। जिसके चलते लोग काफी परेशान रहे। ठंड के चलते शुक्रवार को यहां न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता कम रही। इसके चलते हाईवे पर वाहनों की गति काफी कम दिखी। सुबह 12 बजे के बाद ठंडी हवाएं चलीं। तब जाकर कोहरा छंटा और हल्की धूप निकली। शीतलहर के चलते धूप भी कम असरदार रही।
विज्ञापन

सांस, शुगर, हृदय, रक्चाप के रोगी बरतें विशेष सावधानी
चिकित्सक डॉ. राजेश शर्मा का कहना है कि ठंड में सेहत का ध्यान रखें। सांस, हृदय, रक्तचाप, शुगर के रोगी और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। भोजन सुपाच्य और पौष्टिक लें। ठंड के नाम पर तली-भुनी चीजों का सेवन न करें। व्यायाम-योग नियमित रूप से करें। कोहरे और अधिक ठंड के दौरान बीमार घर से बाहर न निकलें तो ही बेहतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे दिन भी पड़ी धुंध व कड़ाके की सर्दी
सीवन। सीवन क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी धुंध व कड़ाके की सर्दी पड़ी। शुक्रवार को पड़ी धुंध वीरवार की अपेक्षा हलकी थी। लेकिन धुंध व सर्दी ने लोगों की दिनचर्या को काफी प्रभावित किया। सुबह सड़कों पर वाहन नाममात्र ही थे। बाजारों से भी रौनक गायब थी। सुबह लगभग 11 बजे सूर्य देवता के निकलते ही बाजारों में कुछ रौनक नजर आई। सुबह धुंध के कारण वाहन चालकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्हें अपने वाहनों की लाइटें जलाकर धीमी गति से सफर तय करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed