{"_id":"690122a5a5c975cd550606e8","slug":"middha-expressed-displeasure-over-the-deportation-of-youth-kaithal-news-c-245-1-kht1001-139870-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: युवाओं को डिपोर्ट करने पर मिड्ढा ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: युवाओं को डिपोर्ट करने पर मिड्ढा ने जताई नाराजगी
Wed, 29 Oct 2025 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 29 Oct 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
28kht_17_राजकुमार मुखीजा के घर पहुंचे डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा।
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा बीती देर रात पंजाबी वेलफेयर सभा के पूर्व प्रधान एवं समाजसेवी राजकुमार मुखीजा के निवास स्थान पर पहुंचे। उन्होंने मुखीजा परिवार सहित पंजाबी समाज के प्रबुद्ध जनों से भेंट की और अपने बेटे ऋषि मिड्ढा के आगामी विवाह समारोह में आमंत्रण पत्र भेंट किया।
डॉ. मिड्ढा ने बताया कि उन्होंने पहले वायदा किया था कि वह मुखीजा परिवार के साथ बैठकर चाय पीने आएंगे, और अब उन्होंने वह वादा पूरा किया है। पत्रकारों से बातचीत में डिप्टी स्पीकर मिड्ढा ने हाल ही में अमेरिका से डिपोर्ट किए गए भारतीय युवाओं के मामले पर नाराजगी जताते हुए कहा कि अमेरिका जैसे बड़े राष्ट्र को भारतीयों के साथ इस तरह का व्यवहार नहीं करना चाहिए। समय आने पर उसे हर्जाना चुकाना पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग करके भारत की जनता पहले ही अमेरिका को बड़ा जवाब दे रही है। केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल खट्टर के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष उनकी बातों को तोड़-मरोड़कर पेश कर रहा है। कांग्रेस पार्टी मुद्दों के अभाव में बेचैनी की स्थिति में है और लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री नायब सैनी की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए डॉ. मिड्ढा ने कहा कि वह प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित कर रहे हैं और जनता से किए गए वादे पूरे कर रहे हैं। इस अवसर पर पंजाबी समाज के प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।