Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Mid-day meal workers roared against the government

Kaithal News: सरकार के खिलाफ गरजीं मिड-डे मील कार्यकर्ता

Mon, 08 Dec 2025 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 08 Dec 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Mid-day meal workers roared against the government
07kht_24_राजौंद में करनाल में एकत्रित होने के लिए  रवाना हती हुई मिड डे मील वर्कर
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


राजौंद। मिड-डे मील कार्यकर्ताओं ने सैकड़ों की संख्या में राज्य कमेटी के आदेशानुसार करनाल में प्रदर्शन के लिए रवाना होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने बताया कि स्कूलों में काम करने वाली अधिकांश महिलाएं गरीब परिवारों से हैं या विधवा हैं।


इसके बावजूद सरकार उन्हें मानदेय के नाम पर केवल 7,000 रुपये प्रति माह देती है और वह भी केवल 10 माह के लिए, जो महंगाई के दौर में पर्याप्त नहीं है। नाराजगी जताकर कहा कि तीन महिलाएं दिनभर 200-200 बच्चों के लिए खाना बनाना, बर्तन धोना और रसोई की सफाई करती हैं, लेकिन उन्हें अच्छा मानदेय नहीं मिलता। इसी कारण मिड-डे मील वर्करों में गहरा रोष है। कार्यक्रम में भारी संख्या में मिड-डे मील वर्कर मौजूद रहे और उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार से इन मांगों को तुरंत पूरा करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed