{"_id":"620c38f43fe72198c563e39c1475efec","slug":"memorandum-to-dc-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुद्वारे पर कब्जे के विरोध में डीसी को ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुद्वारे पर कब्जे के विरोध में डीसी को ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो, कैथल
Updated Fri, 08 Aug 2014 12:24 AM IST
विज्ञापन
कैथल। छठी व नौवीं पातशाही गुरुद्वारा साहिब पर कब्जा करने की शिकायत को लेकर अकाली नेताओं के नेतृत्व में सिख समाज के लोग वीरवार को डीसी से मिले और गुरुद्वारा साहिब में मौजूद लोगों को बाहर करने की अपील की।
हरियाणा अकाली दल के प्रदेश अध्यक्ष शरणजीत सिंह सौथा के अलावा प्रीतिपाल सिंह, गुरमुख सिंह, जरलैल सिंह, गुरुनाम सिंह, सुखबीर मांडी ने कहा कि कुछ शरारती तत्वाें ने पातशाही पर कब्जा कर लिया और स्टोर के ताले तोड़ कर सामान को काफी नुकसान पहुंचाया है।
उन्हाेंने प्रशासन से अपील की कि सभी को गुरुद्वारा साहिब से बाहर निकाला जाए। यदि उन्हें बाहर नहीं निकाला गया तो किसी भी प्रकार की अनहोनी घटना घट सकती है जिसका जिम्मेवार जिला प्रशासन व हरियाणा सरकार होगी। सौथा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सिखों को दो फाड़ करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
कांग्रेस अपनी गिरती साख को संभालने के लिए ऐसा कर रही है। वोटों की राजनीति करने के लिए कांग्रेस पार्टी ने ऐसा कदम उठाया। इसे सिख किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेंगे। इसका खामियाजा कांग्रेस को आने वाले विधानसभा चुनावों में भी भुगतना पड़ेगा। कांग्रेस पार्टी का शुरू से सिख विरोधी रही है।