फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Members of the Retired Employees Union expressed their anger

Kaithal News: रिटायर कर्मचारी संघ के सदस्यों ने जताया रोष

Mon, 01 Sep 2025 06:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 01 Sep 2025 06:04 AM IST
विज्ञापन
Members of the Retired Employees Union expressed their anger
सीवन। रिटायर कर्मचारी संघ खंड सीवन की मासिक बैठक रविवार को राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परिसर में हुई। बैठक में राज्य उप प्रधान गुलाब सिंह ने विशेष रूप से शिरकत की।
विज्ञापन

इस अवसर पर राज्य उप प्रधान गुलाब सिंह ने कहा कि सरकार रिटायर कर्मचारियों की जायज मांगों की लगातार अनदेखी कर रही है। इससे सेवानिवृत्त कर्मचारियों में सरकार के प्रति गहरा रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

बैठक में रिटायर कर्मचारियों ने मागों पर चर्चा की जिनमें पुरानी पेंशन योजना की बहाली, कैशलेस मेडिकल सुविधा, एलटीसी की सुविधा प्रमुख रहीं।
साथ ही उन्होंने पेंशनरों की आयु के अनुसार पेंशन में वृद्धि की भी मांग की।65 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर पेंशन में 10% की वृद्धि, 70 वर्ष की आयु पर 15% की वृद्धि, 75 वर्ष की आयु पर 20% की वृद्धि की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त उन्होंने मेडिकल भत्ते को 3000 प्रतिमाह किए जाने की भी जोरदार मांग रखी। बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रधान नंदलाल रहेजादा ने की।बैठक में संघ के वरिष्ठ सदस्य पूर्ण चंद सैनी, राजेंद्र कुमार, इंद्रजीत, संतोष सिंह आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed