फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   meeting

फटकार पड़ी तो तीन घंटे में दी सूची

Fri, 07 Mar 2014 12:02 AM IST
कैथल
कैथल Updated Fri, 07 Mar 2014 12:02 AM IST
विज्ञापन
meeting
चुनाव में ड्यूटी लगाने के लिए विभिन्न विभागाध्यक्षों द्वारा अपने कर्मचारियों की सूची देने में देरी करने पर डीसी ने अधिकारियों को फटकार लगाई। इसके बाद अधिकारियों ने तीन घंटे में सूची उपलब्ध करवा दी। लघु सचिवालय में आयोजित बैठक में डीसी ने कहा कि जो भी अधिकारी निर्वाचन आयोग के निर्देशों की पालना नहीं करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि कई बार कहने के बावजूद कुछ सरकारी विभागों ने अभी तक अपने कर्मचारियों की सूची मुख्यालय में नहीं भेजी है। उन्होंने कहा कि बैठक की समाप्ति के बाद तीन घंटे के अंतराल में सभी विभाग जिन्होंने सूची नहीं भेजी है, अपनी सूची भेजना सुनिश्चित करें। इसके बाद अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की सूची उपलब्ध करवा दी।
विज्ञापन


वीडियो सर्विलेंस टीमें रखेंगी नजर

आयोग की वीडियो सर्विलेंस टीमें चुनावी खर्च की वीडियो रिकार्डिंग करेंगी। इस कार्य के लिए जिला स्तर पर तीन उड़न दस्ते तैनात किए गए हैं, जो प्रतिदिन रिपोर्ट देंगे। सभी विधानसभा क्षेत्रों पर एक सहायक व व्यय पर्यवेक्षक नियुक्त होगा। डीसी ने बताया कि लघु सचिवालय की दूसरी मंजिल पर स्थित सभाकक्ष में निर्वाचन नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जहां से निर्वाचन संबंधी सभी जानकारियां उपलब्ध करवाई  जा सकेंगी।
विज्ञापन


नोडल अधिकारियों की नियुक्ति
डीसी एनके सोलंकी द्वारा नियुक्त किए गए नोडल अधिकारियों में क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण सचिव को यातायात प्रबंधन,  सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता को पर्यवेक्षक, जिला राजस्व अधिकारी को हेल्पलाइन एवं शिकायत निवारण, आईटीओ को चुनाव खर्च का ब्योरा रखने, जिला सैनिक बोर्ड के सचिव को बैलेट पेपर, जिला सूचना एवं प्रौद्योगिकी अधिकारी को कंप्यूटरीकरण, एसएमएस सेवा, मैन पावर प्रबंधन, तहसीलदार को सामग्री प्रबंधन, नगर परिषद के कार्यकारी अभियंता को प्रशिक्षण प्रबंधन, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता को मतगणना केंद्र स्थापित एवं रखरखाव, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को स्वीप हेतु, इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन प्रबंधन के लिए कैथल के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी तथा मीडिया एवं जन संचार के लिए जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी तथा संबंधित सहायक रिटर्निंग अधिकारी को मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed