फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Municipal sanitation workers' strike continues for the 18th day.

Kaithal News: नपा सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 18वें दिन भी जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Municipal sanitation workers' strike continues for the 18th day.
मांगों को लेकर धरने पर बैठे नगर पालिका सफाई कर्मचारी। विज्ञ​प्ति
राजौंद। नगर पालिका सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 18वें दिन भी जारी रही। कर्मचारियों की लगातार हड़ताल पर रहने से शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है और जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। इससे लोगों को परेशानी के साथ बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

धरने की अध्यक्षता ब्लॉक प्रधान संदीप कुमार ने की और मंच संचालन ब्लॉक सचिव रोहतास ने किया। संदीप कुमार ने बताया कि कर्मचारी 6 अगस्त से प्रदेशव्यापी हड़ताल पर हैं। सरकार और कर्मचारी नेताओं के बीच 17 मांगों के लिए समझौता होने के बावजूद मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई। कर्मचारी नेताओं के अनुसार, 22 अगस्त को मंत्री कृष्ण कुमार बेदी के साथ हुई वार्ता भी विफल रही। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। हड़ताल 24 अगस्त तक बढ़ाई गई है। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, 30 हजार रुपये मासिक वेतन, ठेका प्रथा बंद करना, पुरानी पेंशन बहाल करना और डोर-टू-डोर कर्मचारियों को पालिका रोल पर लेना शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed