फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Medical college students, trainees will take care of work in civil hospital, Kaithal

नागरिक अस्पताल में काम संभालेंगे मेडिकल कालेज छात्र, प्रशिक्षु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
Medical college students, trainees will take care of work in civil hospital, Kaithal
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

कैथल। कोरोना काल में चिकित्सकों की कमी से जूझ रहे जिला अस्पताल में मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। यहां अब 8 पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल छात्रों और 8 प्रशिक्षु एमबीबीएस विद्यार्थियों ने ज्वाइन कर लिया है। जिन्हें जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में ड्यूटी दी गई है। इससे मरीजों की देखभाल करने व इलाज करने में मदद मिलेगी।
शुरू से ही जिला अस्पताल में चिकित्सकों की कमी बनी हुई है। कोरोना काल में चिकित्सकों की कमी के कारण ज्यादा परेशानियां हो रही हैं। डॉक्टरों की कमी को देखते हुए सरकार ने फैसला लिया था कि मेडिकल की पढ़ाई कर रहे अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों की भी सेवाएं ली जाएंगी। इसी फैसले के तहत सोमवार को जिले में विभिन्न चिकित्सीय सेवाओं में पोस्ट ग्रेजुएट कर तीन विद्यार्थियों ने ज्वाइन किया। इसके अलावा एमबीबीएस के अंतिम वर्ष के बाद इंटर्नशिप के लिए भी 8 मेडिकल छात्रों ने जिला अस्पताल में ज्वाइन किया है।
विज्ञापन

पीएमओ डा. रेनू चावला ने बताया कि इन सभी प्रशिक्षु चिकित्सकों की ड्यूटी आइसोलेशन वार्ड व कोविड केयर वार्ड में लगाई गई है। समय-समय पर सीनियर डॉक्टर भी यहां दौरा करते हैं। इन मेडिकल विद्यार्थियों के ज्वाइन किए जाने से कोविड के मरीजों के इलाज में काफी मदद मिलेगी और जो स्टॉफ लगातार ड्यूटी कर रहे हैं, उन्हें भी काफी राहत मिलेगी। इससे पूर्व तीन बेहोशी विशेषज्ञ ज्वाइन कर चुके हैं। जो वेंटिलेटर संभाल रहे हैं। पांच में से चार वेंटिलेटर पर मरीज दाखिल हैं। एक में कुछ कमी आ गई थी, उसे ठीक करवाया जा रहा है। इसके अलावा 62 बेड पर ऑक्सीजन की सीधी सप्लाई दी जा रही है। 45 बेडों पर सिलिंडर की मदद से ऑक्सीजन की सप्लाई दी जा रही है। आईसीयू में 8 मरीज दाखिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों के परिजनों के लिए वीडियो व फोन कॉल की सुविधा
डा. रेनू चावला ने बताया कि मरीजों व परिजनों की सुविधा के लिए वीडियो कॉल व फोन कॉल की सुविधा दी जा रही है। दो कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जो परिजनों को फोन करके उनके मरीजों के ऑक्सीजन लेवल व अन्य स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दे रहे हैं। ताकि उन्हें बार-बार जिला अस्पताल में न आना पड़े। साथ ही जरूरत पड़ने पर वीडियो कॉल से भी मरीजों के परिजनों की बात करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed