फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Mechinic dies after get electricuted

हवा का झोंका लाया मेकेनिक की मौत

Sat, 24 May 2014 11:47 PM IST
कैथल
कैथल Updated Sat, 24 May 2014 11:47 PM IST
विज्ञापन
Mechinic dies after get electricuted
कैथल। मौत किस समय और किस रूप में आए, इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। शनिवार को गांव सहारण में खेत में सबमर्सिबल पंप की मोटर डाल रहे बाईस वर्षीय मेकेनिक दर्शन सिंह के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ।
विज्ञापन


दरअसल, बिजली का ढीला तार हवा के झोंके से पंप लगाने वाली मशीन से टकरा गया और करेंट लगने से मेकेनिक की मौत हो गई। इस दौरान हालांकि तीन लोगों को झटका लगा, लेकिन वे सुरक्षित बच गए। उधर, खेत मालिक सहित अन्य लोगों ने बिजली विभाग पर तारों के रखरखाव में लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


गांव सहारण निवासी महेंद्र सिंह के अनुसार, उसके खेत में सबमर्सिबल पंप की मोटर डालने का काम चल रहा था। देवबन में सबमर्सिबल मोटर का काम करने वाले गांव किच्छाना निवासी दर्शन सिंह अपने साथी संदीप कुमार के साथ मिलकर काम कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि वह स्वयं एवं उसका भाई शेरा भी इस काम में उनकी मदद कर रहे थे। उनके पास ही सबमर्सिबल पंप की मोटर डालने की करीब 20 से 25 फुट ऊंची मशीन खड़ी थी। इसी बीच अचानक हवा का झोंका आया और पास से गुजर रही बिजली की मुख्य लाइन की तारें मशीन से जा टकराईं। इससे पंप डालने की मशीन में करेंट आ गया तथा मौके पर काम कर रहे सभी लोगों को जोर का झटका लगा। महेंद्र ने बताया कि दर्शन सिंह के नंगे पैर होने के कारण उसे सबसे ज्यादा झटका लगा और वह बेसुध हो गया।

झटका इतना जोरदार था कि मुंह से निकल आया खून
इसी बीच उन तीनों ने उठकर दर्शन को संभाला तो उसके मुंह से खून निकल आया था। जिस पर उसे अस्पताल में ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि दर्शन सिंह की मौत बिजली विभाग की लापरवाही से हुई है। तारें काफी ढीली थीं, जिस कारण हवा के झोंके से ये मशीन से जा टकराईं। इससे यह हादसा हुआ है। उन्होंने बताया, इस वजह से साथ ही ट्रैक्टर के टायरों में भी आग लग गई।

हर रोज लगता था कट, आज मौत बनकर आई
महेंद्र ने बताया कि हर रोज बिजली बारह बजे आती थी। लेकिन न जाने कैसे करीब साढ़े नौ बजे कुछ ही पलों के लिए बिजली आई और चली गई। यह केवल दर्शन के लिए मौत बनकर आई थी। सूचना मिलने पर थाना तितरम से पुलिस मौके पर पहुंची तथा पुलिस अधिकारियों ने मामले में कार्रवाई आरंभ कर दी है।

पिता कोे लगा सदमा, अस्पताल में भर्ती

करेंट लगने से हुई दर्शन की मौत से उसके पिता को काफी सदमा लगा। उन्हें भी जिला अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। परिजनों ने बताया कि दर्शन के पिता को काफी घबराहट महसूस हो रही है। इसके बाद उन्हें भी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 22 वर्षीय मृतक अविवाहित था। उसका छोटा भाई बतौर चालक काम करता है। थाना तितरम प्रभारी महाबीर ने कहा कि पुलिस ने इस मामले में धारा 174 के तहत कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया है।


शीघ्र निर्णय लेेगा प्रशासन
सबमर्सिबल पंप को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों से विचार-विमर्श किया जा रहा है। सभी से रिपोर्ट तलब की है। इसकी वजह से कई जगह नुकसान उठाना पड़ रहा है। शीघ्र ही कोई न कोई निर्णय इस बारे में लिया जाएगा।
-एन के सोलंकी, डीसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed