फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Maternal uncle and nephew attacked with a knife over an old enmity.

Kaithal News: पुरानी रंजिश में मामा-भांजे पर चाकू से हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Maternal uncle and nephew attacked with a knife over an old enmity.
कैथल। शहर से सटे पट्टी अफगान में पुरानी रंजिश के कारण मामा-भांजे पर चाकू और लात-घूंसों से हमला कर दिया। हमले में दोनों घायल हो गए। अर्जुन नगर निवासी नरेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि करीब एक साल पहले उसके भांजे चेतन का पड़ोसी सूरज उर्फ सुरजी के साथ झगड़ा हुआ था। इसके बाद से दोनों परिवारों के बीच रंजिश चल रही थी।
विज्ञापन

नरेश के अनुसार 28 सितंबर की रात करीब नौ बजे वह अपनी बहन बेदो के घर पर था। इस दौरान सूरज ने घर का दरवाजा खटखटाया। चेतन ने बाहर देखकर बताया कि सूरज खड़ा है। इसके बाद नरेश गली में पहुंचा तो सूरज ने उसका गला पकड़ लिया। इस दौरान सूरज के साथ आए अक्षय ने चाकू से उसकी नाक पर वार कर दिया। शिकायत के अनुसार सूरज के पिता सुशील और उसके साथ आए तीन-चार अन्य युवकों ने भी नरेश के साथ लात-घूंसों से मारपीट की। शोर सुनकर चेतन बीच-बचाव करने के लिए आया तो उसके बाएं हाथ की हथेली के ऊपरी हिस्से पर भी चाकू लग गया। इसके बाद आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हुए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। घटना के बाद दोनों घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। डीएसपी सुशील कुमार ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर सिटी थाना पुलिस ने सूरज उर्फ सुरजी, अक्षय, सुशील समेत छह आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले में आगामी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed