फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Masked youth beat up woman

Kaithal News: नकाबपोश युवकों ने महिला को पीटा

Sat, 16 Mar 2024 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 16 Mar 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
Masked youth beat up woman
कैथल। बस स्टैंड पर अज्ञात नकाबपोश युवकों ने एक महिला को डंडे, थप्पड़ व मुक्कों से पीट दिया। पीडि़त महिला ने इस संबंध में पुलिस को बताया कि 15 मार्च को दोपहर के समय वह बस स्टैंड पर आई थी। उसी समय अचानक तीन-चार युवक मोटरसाइकिलों पर आए और उस पर हमला कर दिया। पीडि़ता ने यह भी बताया कि युवकों ने जब उसका चेहरा देखा तो वे तुरंत वहां से ये कहते हुए भाग गए कि ये वो महिला नहीं, जिसे वे पीटने आए थे। शायद उक्त आरोपी किसी अन्य महिला को पीटने के लिए आए थे। इस संबंध में सिविल लाइन थाना एसएचओ शीला देवी ने बताया कि महिला की ओर से मामले को लेकर जो शिकायत दी जाएगी, उसी के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। संवादबाइक चोरी के मामले में आरोपी काबू
विज्ञापन

कैथल। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की दो बाइक बरामद की हैं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव चंदाना निवासी अनिल कुमार की शिकायत के अनुसार नौ जून की रात उसकी बाइक को रणधीर सिनेमा के ग्राउंड से अज्ञात व्यक्ति चुरा ले गया था। मामले में आरोपी सीवन निवासी दीपक कुमार को काबू कर लिया है। आरोपी के कब्जे से उपरोक्त बाइक बरामद कर ली गई। व्यापक पूछताछ के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अन्य चोरीशुदा बाइक बरामद हुई है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed