{"_id":"6906501ef61b16b9dd0efaaf","slug":"married-woman-dies-murder-charges-filed-kaithal-news-c-245-1-kht1012-140080-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: विवाहिता की मौत, हत्या के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: विवाहिता की मौत, हत्या के आरोप
Sat, 01 Nov 2025 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 01 Nov 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। गांव चंदाना की 24 वर्षीय विवाहिता मीनू की संदिग्ध परिस्थितियों में ससुराल में मौत हो गई। मायके पक्ष ने आरोप लगाया है कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर मीनू को लगातार प्रताड़ित करते थे और उसकी हत्या कर दी गई। मृतका के भाई जीवन सिंह निवासी मोहल खेड़ा की शिकायत पर तितरम थाना पुलिस ने पति अभिषेक, सास बीरमति, ससुर धर्मपाल और ननद अनु के खिलाफ मारपीट कर दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
शिकायत के अनुसार, मीनू की शादी करीब 11 महीने पहले चंदाना गांव के अभिषेक से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज को लेकर परेशान करने लगे। इस बारे में कई बार पंचायतें भी हुईं, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। शिकायतकर्ता भाई के अनुसार, 25 अक्तूबर को आरोपियों ने उसकी बहन के साथ मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
अभी कोई संतान नहीं थी
बताया जा रहा है कि मृतका की अभी कोई संतान नहीं थी। दहेज को लेकर ताने और मानसिक प्रताड़ना के कारण वह लंबे समय से परेशान थी। मायके में उसने कई बार अपने दुख साझा किए थे, लेकिन ससुराल पक्ष ने अपना रवैया नहीं बदला। तितरम थाना के जांच अधिकारी सुभाष चंद्र ने बताया कि लड़की के भाई की शिकायत पर चारों आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।