फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Many youths were seen waving sticks

Kaithal News: लाठी-डंडे लहराते हुए दिखे कई युवा

Sat, 09 Sep 2023 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 09 Sep 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Many youths were seen waving sticks
कैथल। शहर के जींद रोड स्थित आईटीआई के पास आठ से 10 युवा शुक्रवार को दोपहर के समय लाठियां और ठंडे लहराते हुए दिखाई दिए। इन युवाओं के शोर-शराबा करने की सूचना के बाद मौके पर डायल 112 भी पहुंची थी। लाठियां और डंडे लहराने की यह पूरी घटना आस-पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। दूसरी ओर मामले में एचएचओ का भी कहना था कि यदि कोई शिकायत मिलती है तो युवाओं की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन


यह दिख रहा सीसीटवी फुटेज में : जो सीसीटीवी फूटेज युवाओं के लाठी और ठंडे लहराने की वायरल हो रही है। फुटेज में युवा लाठियां और डंडे लिए हुए हैं। ये युवा ऐसा लग रहा है जैसे कोई हुड़दंग करने की तैयारी में हो। इस दौरान कुछ युवा एक-दूसरे की फोटो भी खींचते हुए दिखाई दिए हैं।
विज्ञापन


इस मामले में सिविल लाइन थाना प्रभारी राजकुमार ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली तो मौके पर ही डायल 112 को माैके पर ही भेज दिया गया था। अभी तक इन युवाओं के खिलाफ किसी भी प्रकार से कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। जो सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रही है। उसकी गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed