फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Manohar Lal will lay the foundation stone of the Anandam Old Age Service Ashram in Dayora village on the 30th.

Kaithal News: 30 को दयोरा गांव में आनंदम वृद्ध सेवा आश्रम की आधारशिला रखेंगे मनोहर लाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Manohar Lal will lay the foundation stone of the Anandam Old Age Service Ashram in Dayora village on the 30th.
आश्रम की आधार​शिला की तैयारियों का जायजा लेते पूर्व विधायक व अन्य। विज्ञ​प्ति
कैथल। केंद्रीय मंत्री एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल 30 अगस्त को गांव दयोरा में आएंगे और यहां प्रस्तावित आनंदम वृद्ध सेवा आश्रम की आधारशिला रखेंगे। पूर्व विधायक लीला राम ने यह जानकारी दी। उन्होंने सेवा संघ के प्रमुख शिवशंकर पाहवा के साथ दयोरा गांव का दौरा कर आश्रम की प्रस्तावित जगह का निरीक्षण किया और कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की। लीला राम ने बताया कि सर्वजन सुखाए सेवा ट्रस्ट की ओर से करीब दो एकड़ भूमि में वृद्ध सेवा आश्रम का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना पर करीब 20 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि आश्रम में बुजुर्गों के रहने, खाने-पीने और घूमने-फिरने सहित आधुनिक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। इससे कैथल क्षेत्र के लोगों को बेहतर वृद्धाश्रम की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि सेवा संघ लंबे समय से समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय है। कोरोना काल सहित विभिन्न आपदा और विपदा के समय संस्था ने लोगों की मदद के लिए आगे बढ़कर कार्य किया। लीला राम ने कहा कि 30 अगस्त को केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल की ओर से वृद्धाश्रम की आधारशिला रखा जाना क्षेत्र के लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह आश्रम बुजुर्गों के लिए उपयोगी साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed