{"_id":"641a0036db8bcf7b7201cdbb","slug":"manishas-strength-was-visible-the-residents-became-giddy-kaithal-news-c-18-1-67021-2023-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: म्हारी मनीषा का दिखा दम, क्षेत्रवासी हुए गदगद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: म्हारी मनीषा का दिखा दम, क्षेत्रवासी हुए गदगद
Wed, 22 Mar 2023 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 22 Mar 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
कैथल। नई दिल्ली में चल रही महिला विश्व मुक्केबाजी प्रतियोगिता में मंगलवार को म्हारी मनीषा मौण ने दूसरी जीत दर्ज की। उसने तुर्किये की तुरहान एलिफ नूर को 3-0 से हराया। उसके पंच की ताकत देखकर घर वालों के साथ कोच और समर्थकों के चेहरे खिल गए।
टूर्नांमेट में इस जीत से वह क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पहुंच गई है। बुधवार को फ्रांस की खिलाड़ी से वह अब भिड़ेगी। उसकी जीत के बाद उनके कोच व परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई।
कोच गुरमीत व विक्रम ढुल ने बताया कि इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में 15 से 26 मार्च तक विश्व महिला मुक्केबाजी प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसमें मनीषा मौण ने पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया की रहीमा टीना को 5-0 हराकर जीता था। मंगलवार शाम को पूल बी के ब्लू कॉनर में 54 से 57 किलोभार वर्ग में खेलते हुए मुक्केबाज मनीषा मौण ने दूसरी जीत दर्ज की। उसने तुर्किये की तुरहान एलिफ नूर को मुकाबले में 3-0 से हराया। खेल के दौरान तीसरे राउंड में मैच रेफरी ने मनीषा को विजयी घोषित कर दिया। अब बुधवार को क्वार्टर फाइनल में फ्रांस की खिलाड़ी से उसका मुकाबला होगा।
विज्ञापन
अपनी बेटी मनीषा मौण का खेल देखने दिल्ली पहुंचे पिता कृष्ण कुमार व मां सहित भारतीय प्रशंसक जीत की खुशी में झूम उठे। जिला खेल अधिकारी रामनिवास, कोच राजिंद्र सिंह, गुरमीत सिंह, विक्रम ढुल, अमरजीत सिंह, अनूप धीमान, पीटीआई सुनील कुमार, खिलाड़ी कीर्ति ढुल, लासु यादव, स्नेहा तंवर, संजना व मुस्कान ने विजेता खिलाड़ी मनीषा मौण को बधाई दी है।