फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Man duped of Rs 14 lakh in the name of sending him abroad, accused arrested

Kaithal News: विदेश भेजने के नाम पर 14 लाख रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 23 May 2026 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 23 May 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Man duped of Rs 14 lakh in the name of sending him abroad, accused arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। इंग्लैंड व ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 14 लाख की ठगी करने वाले आरोपी दाना मंडी लुधियाना निवासी जगजीत सिंह को काबू कर लिया। पूछताछ के लिए न्यायालय से तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया।

पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि गांव सेर, जिला कैथल निवासी गुरुदेव सिंह ने शिकायत में बताया था कि उनके गांव में प्यारा सिंह कपड़ा बेचने के लिए आता था। उसने गुरुदेव सिंह के पिता को बताया कि उसका भतीजा और कुछ जानकार लोगों को विदेश भेजने का काम करते हैं।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता के अनुसार, प्यारा सिंह के भतीजे ने उनकी मुलाकात जगजीत सिंह और अन्य लोगों से करवाई। आरोपियों ने उनके बेटे को इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया भेजने का भरोसा दिया। इसके बाद गांव पीडल में मुलाकात कर आवश्यक दस्तावेज ले लिए गए। कुछ दिन बाद आरोपियों ने यूके वीजा के लिए आवेदन करने की बात कहते हुए बायोमेट्रिक प्रक्रिया के नाम पर 20 हजार रुपये मांगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि वीजा, टिकट और अन्य औपचारिकताओं के नाम पर आरोपियों ने कुल 14 लाख रुपये ले लिए। जब शिकायतकर्ता ने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकियां देनी शुरू

कर दीं और बाद में फोन उठाना भी बंद कर दिया।

इस संबंध में थाना चीका में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed