फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Make voters aware to vote: DC

Kaithal News: मतदाताओं को वोट देने के लिए करें जागरूक ः डीसी

Sat, 31 Aug 2024 05:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 31 Aug 2024 05:27 AM IST
विज्ञापन
Make voters aware to vote: DC
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिला लघु सचिवालय स्थित सभागार में डीसी डॉॅ. विवेक भारती ने स्वीप अभियान के संदर्भ में संबंधित अधिकारियों व शिक्षण संस्थानों के संचालकों से बैठक की। बैठक में डीसी डॉ. विवेक भारती ने मतदाताओं को वोट देने के लिए जागरूक करने को कहा।

उन्होंने कहा कि सभी प्राइवेट स्कूल संचालक यह सुनिश्चित करें कि स्कूली बसों में नियम कायदों के अनुसार सभी व्यवस्थाएं मुकम्मल होनी चाहिए। इस कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं होनी चाहिए। सभी स्कूल संचालक लगभग 10 दिनों में अपनी बसें चैक करवा लें। इसके बाद औचक निरीक्षण किया जाएगा। यदि खामी मिली तो संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सभी शिक्षण संस्थान मतदाताओं को स्वीप अभियान के तहत वोट की महत्वता के बारे में जागरूक करें। लोकतंत्र में वोट डालना बहुत ही महत्वपूर्ण व देश व प्रदेश के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना भी है। सभी मतदाता लोकतंत्र के इस यज्ञ में अपनी आहूति जरूर डालें। सभी संस्थानों पोस्टर मेकिंग, भाषण प्रतियोगिता, रंगोली, मेहंदी प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता आदि करवाकर निरंतर जागरूक करने का कार्य करें। इसके साथ-साथ आमजन को जागरूक करने के लिए जागरूकता रैलियां भी निकाली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने-अपने संस्थानों में एंबैसडर के साथ-साथ एक-एक नोडल अधिकारी भी नियुक्त करें। उन्होंने जिला वासियों से आह्वान किया कि मतदान की इस प्रक्रिया में बढ़चढ़ कर भाग लें, ताकि जिला का मतदान प्रतिशत अधिक से अधिक हो।


इस मौके पर डीआईओ दीपक खुराना, डीआईपीआरओ कृष्ण कुमार, डीईओ विजय लक्ष्मी, डीईईओ सरोज, नायब तहसीलदार चुनाव सुभाष चंद, प्रिंसीपल संजय गोयल, आरती गर्ग, राजेश सैनी, राजेंद्र, सोनिया, लक्षित जैन, मलखान सिंह, सुरेश कुमार, कुलदीप पुनिया, गिरिश, नरेश कुमार, संजय शर्मा, मनोज कुमार सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed