फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Makar Sankranti is an opportunity for spiritual purification: Mahant Avadh Bihari

मकर संक्रांति आध्यात्मिक शुद्धि का अवसर : महंत अवध बिहारी

Tue, 14 Jan 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 14 Jan 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Makar Sankranti is an opportunity for spiritual purification: Mahant Avadh Bihari
सीवन। मकर संक्रांति पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए महंत अवध बिहारी ने कहा कि मकर संक्रांति हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व है, जो सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने पर मनाया जाता है। इस दिन से शुभ कार्यों की शुरुआत होती है। इसे प्रकृति, कृषि और आध्यात्मिकता का प्रतीक माना जाता है।
विज्ञापन

महंत अवध बिहारी ने बताया कि यह पर्व ऋतु परिवर्तन और नई ऊर्जा का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति पर गंगा, यमुना और अन्य पवित्र नदियों में स्नान का विशेष महत्व है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन स्नान और दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। तिल, गुड़, खिचड़ी और पतंगबाजी इस पर्व की खास पहचान हैं, जो सामाजिक और सांस्कृतिक एकता का संदेश देते हैं। महंत ने कहा कि मकर संक्रांति केवल धार्मिक नहीं, बल्कि वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण है। यह दिन सूर्य उत्तरायण होता है, जिससे दिन बड़े और रातें छोटी होने लगती हैं। उन्होंने इस पर्व को सादगी और भक्ति से मनाने की अपील की और कहा कि मकर संक्रांति न केवल आध्यात्मिक शुद्धि का अवसर है, बल्कि समाज में सद्भाव और एकता को मजबूत करने का भी माध्यम है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed