फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   made aware to vote

Kaithal News: मतदान करने के लिए किया जागरूक

Mon, 22 Apr 2024 04:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 22 Apr 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
made aware to vote
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। डोगरा गेट स्थित श्री चंचल गिरी आश्रम में भारत स्काउट एंड गाइड्स भीष्म एवं झांसी ओपन ग्रुप व इंडियन स्काउट एंड गाइड फैलोशिप की ओर से स्वस्थ बालिका स्वस्थ भारत अभियान के 50वें माह में कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया गया।

ग्रुप लीडर बख्शीश गिरधर ने बताया कि स्वस्थ बालिका स्वस्थ भारत अभियान की संयोजिका पूजा गिरधर ने मतदान के बारे में बताया कि हमारे संविधान ने 18 वर्ष से ऊपर के प्रत्येक नागरिक को मतदान का अधिकार दिया है तो हमारा भी कर्तव्य बनता है कि हम इसे बिना किसी भेदभाव के पूरा करें। हमें स्वयं तो मतदान करना ही चाहिए, इसके साथ साथ हम दूसरों को भी मतदान के प्रति प्रेरित करें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का अहम हिस्सा है। देश के नागरिक चुनाव के माध्यम से देश का भविष्य तय करते हैं। मतदान से सरकारें बदल सकती हैं। देश का विकास हो सकता है। समाज में बदलाव आ सकता है। इसलिए सभी नागरिकों को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। अपने देश के विकास में योगदान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडियन स्काउट एंड गाइड फैलोशिप से विजेता बूरा ने कहा कि मतदान के माध्यम से हम समाज में बदलाव ला सकते हैं। हम यह तय कर सकते हैं कि हमारे देश में किस तरह का समाज हो। हम यह तय कर सकते हैं हमारे देश में महिलाओं तथा बच्चों व समाज के हर वर्ग की सुरक्षा हो। इसलिए मतदान महत्वपूर्ण है।


रेंजर निकिता ने सभी को मतदान करने कि शपथ दिलवाई। कार्यक्रम के अंत में स्वस्थ बालिका स्वस्थ भारत अभियान के तहत बस्ती की 25 जरूरतमंद लड़कियों को निशुल्क सेनेटरी नैपकिन प्रदान किए। कार्यक्रम में रोवर विकास, गौरव, देव सोनी, सुभाष, दीपक, सुमित, कामराज, विकास, मानसु ने भी योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed