{"_id":"68b35a51066c6b33b40d736f","slug":"made-a-video-accusing-harassment-then-committed-suicide-by-drinking-poison-kaithal-news-c-18-1-knl1004-727592-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: प्रताड़ना का आरोप लगाकर वीडियो बनाया, फिर जहर पीकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: प्रताड़ना का आरोप लगाकर वीडियो बनाया, फिर जहर पीकर दी जान
Sun, 31 Aug 2025 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 31 Aug 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। शहर के मालखेड़ी गांव में एक 28 वर्षीय युवक ने तीन लोगों पर उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाकर पहले एक वीडियो बनाया और फिर जहर पीकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले बनाए गए 38 सेकंड के वीडियो में, युवक विक्रम ने अपनी मौत का जिम्मेदार तीन लोगों को ठहराया है। इनमें एक महिला है।
मृतक के भाई की शिकायत के आधार पर पुलिस ने शनिवार को तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। युवक ने शुक्रवार की दोपहर को जहर पीने से पहले यह वीडियो बनाया था। घटना का पता शाम को तब चला जब नया बस स्टैंड के पीछे, ग्योंग गांव के मार्ग पर एक सुनसान जगह पर लोगों ने युवक का शव पड़ा देखा। राहगीरों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजा। शनिवार को तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में मालखेड़ी गांव निवासी 28 वर्षीय युवक विक्रम के जहर पीकर आत्महत्या किए जाने की पुष्टि हुई। युवक के पास से मिले मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेजों के आधार पर उसकी पहचान की गई। परिजनों के बयानों के आधार पर, पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इनमें एक फौजी भी शामिल है, जिस पर युवक ने आत्महत्या से पहले अपनी बहन से रेप की शिकायत थाने में दिलवाने का आरोप लगाया था। युवक दो बच्चों का पिता था।
विज्ञापन
वीडियो में मृतक विक्रम ने कैलरम के फौजी और कैथल के एक महिला व पुरुष के खिलाफ गुस्सा जताते हुए पीड़ा व्यक्त की है। विक्रम का कहना था कि इन तीनों ने मेरी जिंदगी खराब कर रखी है। फौजी अपनी बहन को कहकर कभी दुष्कर्म की शिकायत दिलवा रहा है, कभी अन्य कोई शिकायत। उसने आगे कहा, आज जो मैं मरने लग रहा हूं, इसका कारण भी सिर्फ यही है। यही तीनों मेरी मौत की वजह हैं। मैंने पहले भी मरने की कोशिश की थी, लेकिन तब भी मैंने यही सोचा कि क्यों इनका नाम लूं। लेकिन अब जो भी है, इनकी ही वजह से है।
परिजनों का बयान
मृतक के चाचा संदीप ने बताया कि विक्रम एक महीने से परेशान था और उसने वीडियो में तीनों आरोपियों के नाम लिए हैं। वे उसे लगातार परेशान कर रहे थे, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। विक्रम एक निजी कंप्यूटर ऑपरेटर के तौर पर काम करता था और वह दो बच्चों का पिता था। मृतक के भाई प्रदीप ने बताया कि विक्रम एक महीने से अवसाद में था और किसी से कुछ नहीं बता रहा था। उसको ब्लैकमेल किया जा रहा था। तीन लोगों के नाम लिए हैं उसने, जिसमें एक महिला और दो पुरुष हैं। ब्लैकमेल किस चीज के लिए कर रहे थे, इस बारे में अभी पता नहीं चला है। हमें किसी अज्ञात व्यक्ति का फोन आया, जिसने घटना की जानकारी दी।
पुलिस का बयान:
सिविल लाइन थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है और आरोपियों को जांच में शामिल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।