फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Made a resolution to get rid of drug addiction

Kaithal News: नशा मुक्ति के लिए दिलाया संकल्प

Thu, 17 Oct 2024 04:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 17 Oct 2024 04:48 AM IST
विज्ञापन
Made a resolution to get rid of drug addiction
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टटियाना में बुधवार को नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर बच्चों को नशा मुक्ति के लिए संकल्प दिलाया गया।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सरिता ने कहा कि नशे की बुराई मिटाने के लिए समाज को इसके प्रति जागरूक करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि किसी भी देश के भविष्य और तरक्की के लिए नशा सबसे बड़ी रुकावट है। नशे की दलदल में फंसा व्यक्ति अपने परिवार व समाज के पतन का कारण बनता है। इस कार्यक्रम के खंड प्रभारी बूटा सिंह ने बच्चों को नशा मुक्ति को लेकर संकल्प दिलाया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत सरकार की नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो व विद्यालय शिक्षा विभाग कि संयुक्त तत्वाधान में इस नशा मुक्ति कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य नशे की चपेट में आ रहे हैं। कार्यक्रम से स्वतंत्र प्रसंग का अनुपालन करते हुए शिक्षक एवं छात्र व छात्राओं ने नशा से मुक्ति की शपथ ली। छात्रों को शपथ दिलाते हुए शिक्षक व खंड प्रभारी ने बच्चों को नशा से होने वाले दुष्परिणाम एवं बीमारियों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नशीले पदार्थों के सेवन से पीड़ित व्यक्ति को पारिवारिक एवं सामाजिक अलगाव और लोगों की उपेक्षा का सामना करना पड़ता है। पुलिस प्रशासन कैथल की तरफ से कार्यक्रम में मौजूद सुनील संधू ने विद्यार्थियों को बताया कि वे लोग मंच से बताई गई बातों को घर में अपने बड़ों से सांझा करें। कहा कि उनके आस-पड़ोस में अगर कोई व्यक्ति नशे का आदी है, और वह नशे से निजात पाना चाहता है तो वह जिला नागरिक अस्पताल कैथल में बिना कोई शुल्क दिए नशे की लत से छुटकारा पा सकता है।

विद्यालय के हिंदी वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. अनिल शर्मा ने कहा कि नशे के सेवन में होने वाली बीमारियों में धन एवं समय की बर्बादी होती है। इससे व्यक्ति को समाज की तो क्या अपितु अपनी खुद की भी सुध बुध नहीं रहती ।


उन्होंने कहा कि नशे की लत में लिप्त व्यक्ति सामाजिक उत्थान में बड़ी बाधा बनता है। इस मौके विद्यालय से शिक्षक चेतन चौहान, गुरप्रीत कौर, राजविंद्र कौर, नैना, रणबीर सिंह, मनविंद्र पीटीआई, रोहित, महिंद्र कौर, सिमरन, गरिमा, सरिता, वीरेंद्र कौर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed