फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Lord Vishwakarma Ghat will be built on the banks of Kapil Muni Sarovar

Kaithal News: कपिल मुनि सरोवर के तट पर बनेगा भगवान विश्वकर्मा घाट

Wed, 15 Nov 2023 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 15 Nov 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Lord Vishwakarma Ghat will be built on the banks of Kapil Muni Sarovar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कलायत। कलायत के प्राचीन कपिल मुनि सरोवर तट पर भगवान विश्वकर्मा घाट का निर्माण होगा। भगवान विश्वकर्मा दिवस पर विश्वकर्मा युवा संगठन ने बैठक के दौरान बड़े-बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं से विचार विमर्श कर यह फैसला लिया है। इसके लिए भारतीय पुरातत्व विभाग, कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड, लोक निर्माण विभाग और संबंधित विभागों से जुड़ी औपचारिकताओं को पूरा किया जाएगा।
विश्वकर्मा युवा संगठन अध्यक्ष प्रीत जगदेव, दलेल सिंह, जगदीश धीमान, सियाराम धीमान, बलबीर सिंह, बबला धीमान, दिनेश धीमान, भीमेश धीमान, किताब सिंह जांगड़ा, विनोद कुमार, महेंद्र सिंह व भूषण ने बताया कि विश्वकर्मा जगदेव धर्मशाला और खरक वाला दरवाजा में हवन एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम हुआ। विश्वकर्मा वाटिका में भगवान विश्वकर्मा की भव्य प्रतिमा को हल्दी, दूध व सरोवर जल से स्नान करते हुए पुष्प वर्षा की गई।
विज्ञापन

प्रीत जगदेव ने बताया कि कलायत में प्राचीन कपिल मुनि सरोवर तट पर भगवान विश्वकर्मा की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है। इसका अनावरण पांच मार्च 2023 को भाजपा के पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष धर्मपाल शर्मा की मौजूदगी में किया गया था। इस अवसर पर दीप पूजन सहित भारतीय संस्कृति के संरक्षण पर आधारित अनेक कार्यक्रम हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जागरण और भंडारे में उमड़े श्रद्धालु

कलायत। गांव बात्ता में विश्वकर्मा चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से भगवान विश्वकर्मा दिवस मनाया गया। इस उपलक्ष्य में जागरण और भंडारे में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इसकी शुरूआत हवन से हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट प्रधान कृष्ण जांगड़ा ने की। इस दौरान ट्रस्ट संस्थापक रामभूल जांगड़ा, सचिव सुभाष जांगड़ा, कोषाध्यक्ष राजेश जांगड़ा, कपिल जांगड़ा, संजीव कुमार, सुमित धीमान, जयपाल जांगड़ा, राजा राम, राजेश कुमार, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed