{"_id":"6942fdf03bbb386ba404dc76","slug":"local-vegetables-reach-the-market-relief-due-to-falling-prices-kaithal-news-c-18-1-knl1004-804109-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बाजार पहुंचीं स्थानीय सब्जियां, दाम गिरने से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बाजार पहुंचीं स्थानीय सब्जियां, दाम गिरने से राहत
Thu, 18 Dec 2025 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 18 Dec 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। शहर की सब्जी मंडियों में अब स्थानीय स्तर पर उगाई गई सब्जियों की आवक बढ़ने लगी है, जिससे सब्जियों के दामों में गिरावट दर्ज की गई है। मंडी में गाजर, मूली, मेथी, पालक, धनिया और गोभी जैसी हरी सब्जियां बड़ी मात्रा में पहुंच रही हैं।
वर्तमान में मूली, मेथी, पालक, धनिया और गाजर 15-20 रुपये प्रति किलो बिक रही हैं, जबकि पहले यह दाम 30-35 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए थे। इससे आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है। बीते कुछ समय से सब्जियों के दाम लगातार ऊंचे बने हुए थे, जिससे घरेलू बजट पर असर पड़ रहा था। हालांकि टमाटर अभी भी 50 रुपये किलो के आसपास बिक रहे हैं।
सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि खेतों से सीधे आवक होने के कारण परिवहन खर्च कम हो गया, जिसका फायदा सीधे ग्राहकों को मिल रहा है। व्यापारियों के अनुसार, यदि मौसम अनुकूल रहा और आवक इसी तरह बनी रही तो आने वाले दिनों में सब्जियों के दामों में और गिरावट देखने को मिल सकती है। इससे न केवल आम लोगों को राहत मिलेगी, बल्कि बाजार में खरीदारी भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
दुकान पर बिक्री में बढ़ोतरी ः सब्जियों की कीमतों में आई इस गिरावट से शहरवासियों ने राहत की सांस ली है। दुकानदारों ने बताया कि महंगी सब्जियों के कारण मध्यम वर्ग के लोग खरीदारी कम कर रहे थे, जिससे दुकान पर सेल भी घट गई थी। अब स्थानीय किसानों की सब्जियां आने से रेट कम हुए और लोग फिर से खरीदारी करने मंडी में पहुंच रहे हैं।
n
गृहिणी सीमा ने बताया कि पिछले दिनों सब्जियों के दाम बढ़ने से रोजमर्रा की रसोई चलाना मुश्किल हो गया था। अब गाजर, पालक और मेथी सस्ते दामों में मिलने से काफी राहत मिली है।
n
गृहिणी काजल ने कहा कि दाम कम होने से वे पहले की तुलना में अधिक और ताजा सब्जियां खरीद पा रही हैं, जिससे परिवार के खानपान में सुधार हुआ है।