{"_id":"68619e933c87db9ded0c6741","slug":"listened-to-mann-ki-baat-program-in-siwan-kaithal-news-c-18-1-knl1004-680831-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सीवन में सुना मन की बात कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सीवन में सुना मन की बात कार्यक्रम
Mon, 30 Jun 2025 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 30 Jun 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सीवन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 123वां एपिसोड रविवार को सीवन मंडल के बूथ संख्या 164 पर भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व सरपंच सतीश मुंजाल, भाजपा आईटी सेल के जिला अध्यक्ष बलविंद्र जांगड़ा, गोल्डी जांगड़ा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं व गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में सामूहिक रूप से सुना गया।
भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आपातकाल, लोकतंत्र, योग, स्वास्थ्य, संस्कृति और बड़ी नागरिक उपलब्धियों पर विचार साझा किए। किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय सैनी नंबरदार ने बूथ नंबर 174 पर कार्यकर्ताओं के साथ सुना।
कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में संजय सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दी है और भारत ने हर क्षेत्र में नए रिकॉर्ड स्थापित किए हैं। जब से नरेंद्र मोदी ने देश की बागडोर संभाली है, अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का नाम रोशन हुआ है। प्रदेश में मुख्यमंत्री नायब सैनी की अगुवाई में भाजपा सरकार विकास कर रही है।
विज्ञापन
संजय ने बताया कि प्रदेश में हर गांव में विकास परियोजनाएं चल रही हैं। इस मौके पर अमित सैनी, सोनू कुमार, गुरदेव सिंह, अमित मेहता, नरेश प्रजापति, कुलदीप सैनी, अजय शर्मा और सुरेश आदि मौजूद रहे। संवाद