फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Lights of Karnal, Ambala Road will be fine

करनाल, अंबाला रोड की ठीक होंगी लाइटें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Lights of Karnal, Ambala Road will be fine
कैथल। शहर में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार मांग उठाने के बाद नगर परिषद के अधिकारियों ने इस पर संज्ञान लिया है। उम्मीद है कि जल्द ही ये लाइटें ठीक होंगी।
विज्ञापन

शहर में करनाल रोड, अंबाला रोड व ढांड रोड सहित अनेकों हिस्सों में स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं। शहरवासी अजय कुमार, मनोहर लाल, संदीप कुमार सहित अन्य ने कहा कि शहर में कई दिनों से लाइटें बंद पड़ी रहती हैं। इनकी सुध लेने वाला कोई नहीं हैं। रात को अंधेरे में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वाहन चालकों को काफी परेशानी होती है।
विज्ञापन

अब धुंध का समय होने पर और दिक्कतें होंगी। अजय कुमार ने कहा कि शहर में करनाल रोड हो या कुरुक्षेत्र रोड या फिर अंबाला रोड, अनेकों जगहों पर स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी कुलदीप मलिक ने कहा कि शहर में अंबाला रोड, करनाल रोड व कुुरुक्षेत्र रोड की सड़कों पर लगाई गई स्ट्रीट लाइटों को ठीक करवाना शुरू किया है। जल्द ही इन सभी लाइटों को ठीक करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed