फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Lightning sparks hard work, dreams burn

Kaithal News: बिजली की चिंगारी से मेहनत, सपने जले

Sun, 16 Apr 2023 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 16 Apr 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Lightning sparks hard work, dreams burn
कलायत। खेतों से गुजरने वाले बिजली के तार से निकली चिंगारी ने गांव कैलरम के किसानों की 40 एकड़ खड़ी गेहूं की फसल जला दी। किसानों ने दमकल विभाग को सूचना देखकर अपने स्तर पर आग बुझाने के प्रयास किए। जब तक दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची, तब तक 40 एकड़ भूमि में खड़ी गेहूं की फसल को आग लील चुकी थी। वहीं गांव मटौर के खेतों में लगी आग में चार एकड़ जल गई।
विज्ञापन

जिन खेतों में आग लगी ये सभी कैलरम से वजीरनगर मार्ग पर हैं। इंद्र सिंह पुत्र मिंया सिंह ने बताया की उनकी 32 एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल उनकी आंखों के सामने ही जल गई। वे बेबस और लाचार होकर अपने परिवार से सपनों को जलते हुए देखते रहे। अधिकांश किसानों का कहना है कि उन्होंने भूमि ठेके पर लेकर फसल बोई थी, जो तैयार होते ही आग की भेंट चढ़ गई। जिन किसानों का नुकसान हुआ है, उनका कहना है कि भूमि के ठेके व फसल को तैयार करने पर आए खर्च के कारण पहले ही कर्ज के भार से दबे हैं। अब आग में फसल ही जल गई तो वे लोग तो पूरी तरह से कर्ज में डूब गए है।
विज्ञापन

गांव कैलरम के जिन किसानों के खेतों में आग लगी उनमें इंद्र पुत्र मियां सिंह के सबसे अधिक 32 एकड़ हैं। बलवान पुत्र गंगा बिसन के दो एकड़, चंद्र पुत्र गंगा बिशन का एक एकड़, राकेश पुत्र ईश्वर का एक एकड़ और प्रदीप प्रत्र बेदी राम के चार एकड़ फसल आग की भेंट चढ़ गई। गांव कैलरम के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित किसानों को तत्काल मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं उप मंडल के दूसरे गांव मटौर के खेतों में लगी आग में चार एकड़ भूमि पर खड़ी गेहूं की फसल जलगई। ग्रामीणों ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया। गांव मटौर के लोगों ने बहुत ही समझदारी का परिचय देते हुए आग को आगे बढ़ने से रोका और अधिक नुकसान होने से बचा लिया।


गांव सिरटा में दो एकड़ गन्ने की फसल जली
गांव सिरटा में दो एकड़ गन्ने की फसल जल गई। फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। दमकल विभाग के इंचार्ज सुरेंद्र कुमार ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण गांव सिरटा व खानपुर के बीच गन्ने की दो एकड़ फसल में आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और पास में गेहूं की फसलों को बचा लिया। उन्होंने सभी किसानों से अपील की कि गेहूं के सीजन में अपने खेत में ट्रैक्टर, हेरा, स्प्रे टंकी रखें। ताकि आग लगने होने पर तुरंत काबू पाया जा सके। दमकल विभाग की गाड़ी जब तक पहुंचती है, तब तक किसानों को काफी नुकसान हो चुका होता है। इसलिए किसान जहां पर भी आग लगती है, हेरो से साथ फसल की बहाई कर दें। ताकि आग को आगे बढऩे से रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed