{"_id":"674109721bbee04ad005a2a4","slug":"light-shed-on-the-life-of-vivekananda-kaithal-news-c-245-1-sknl1008-124238-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: विवेकानंद के जीवन पर डाला प्रकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: विवेकानंद के जीवन पर डाला प्रकाश
विज्ञापन
कैथल। राजकीय आईटीआई में आयोजित दो दिवसीय युवा महोत्सव कार्यक्रम का शुक्रवार को समापन हो गया। इस कार्यक्रम में सैंकड़ों विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसमें मुख्यातिथि के रूप में डीसी प्रीति ने शिरकत की।
वहीं, एसपी राजेश कालिया व एडीसी दीपक बाबूलाल करवा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। डीसी प्रीति ने कहा कि जीवन में सफल होने के लिए लक्ष्य निर्धारित करना बहुत जरूरी है। जीवन में ईमानदारी व निष्ठा से कार्य करें, क्योंकि संघर्षों की बदौलत ही जीवन में सफलता मिलती है। जब तक सफलता हासिल न हो तब तक हार नहीं माननी चाहिए और निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए।
उन्होंने स्वामी विवेकानंद के जीवन का जिक्र करते हुए कहा कि जीवन लंबा नहीं, महान होना चाहिए। सभी युवाओं को स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। एसपी राजेश कालिया ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से युवाओं में नई ऊर्जा का संचार होता है और सही दिशा मिलती है। देश के विकास एवं तरक्की में युवा सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
विज्ञापन
उन्होंने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियां को सराहा और उन्हें मोबाइल का सही उपयोग करने की सलाह दी। एडीसी दीपक बाबू लाल कारवा ने कहा कि युवाओं में समाज सेवा व देश सेवा का जज्बा होना चाहिए, ताकि समाज में बदलाव लाया जा सके। प्रिंसिपल सतीश मच्छाल ने दो दिवसीय युवा महोत्सव की विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि इस महोत्सव में लोकगीत ग्रुप, लोकगीत एकल, ग्रुप डांस हरियाणवी, फॉक डांस ग्रुप व एकल, पोस्टर मेकिंग, कहानी लेखन, कविता, भाषण प्रतियोगिता, फोटोग्राफी, साईंस प्रोजेक्ट व मॉडल प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले युवाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर नेहरू युवा केंद्र की युवा अधिकारी दीक्षा मिश्रा, डॉ. राजेश, अधीक्षक सोहन लाल, कर्मबीर सिंह, निशांत डांगी, गुरा दत्ता, शमशेर पूंडरी, संजय कुमार, संजीव कुमार, राजीव, शमशेर सिंह, सुरेंद्र सिंह, रविकेश व नरेश कुमार मौजूद रहे।
यह रहे परिणाम-
राजकीय आईटीआई के प्रिंसिपल सतीश मच्छाल ने बताया कि विज्ञान मेले में प्रथम प्रदीप, हिमानीश नंदा द्वितीय तथा वमन तृतीय रहा। फोटोग्राफी में महवीश प्रथम, प्रिंस द्वितीय तथा यश तृतीय रहे।
पेंटिंग में रवीना प्रथम, हर्शप्रीति द्वितीय तथा आकाश तृतीय रहे। कविता लेखन में कोमल प्रथम, खुशी द्वितीय तथा स्मृति व संजना तृतीय रहे। कहानी लेखन में नैंसी प्रथम, स्नेहा द्वितीय तथा नीशू तृतीय रहे। सोलो सांग में साकेत प्रथम, सीमा द्वितीय तथा सिमरन तृतीय रहे।
लोक नृत्य एकल में राकेश प्रथम, पायल द्वितीय रहे। भाषण प्रतियोगिता साक्षी प्रथम, हिमानी द्वितीय तथा नूर गांधी तृतीय रहे। विज्ञान मेला एकल में देवांश प्रथम रहे। लोक नृत्य गु्रप में रिदिमा ग्रुप प्रथम, तनवी शर्मा ग्रुप द्वितीय तथा मनीता ग्रुप तृतीय रहे। निर्णायक मंडल में सुभाष, अनिल, वैशाली, श्याम सुंदर, रमेश आदि शामिल थे।