{"_id":"5fdcf7248ebc3ec14b28b251","slug":"light-kaithal-news-knl54622293","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कनेक्शन के लिए निगम ने आधार कार्ड किया अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कनेक्शन के लिए निगम ने आधार कार्ड किया अनिवार्य
विज्ञापन
बिजली के नए कनेक्शन लेने व पुराने कनेक्शनों को अपडेट रखने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य किया गया है। कनेक्शन के साथ अगर आधार कार्ड लिंक नहीं होगा तो उपभोक्ताओं को निगम व सरकार द्वारा समय-समय पर दी जाने वाली अतिरिक्त सुविधाओं से वंचित रहना पड़ सकता है। आने वाले समय में उन्हीं उपभोक्ताओं को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा, जिनका कनेक्शन आधार के साथ लिंक होगा।
नहीं मिलेगा सब्सिडी का लाभ :-
अगर उपभोक्ता हर बार निर्धारित समय पर अपना बिजली बिल जमा करवा रहे हैं तो उन्हें बिजली की कुल खपत के अनुसार सब्सिडी दी जा रही है। अगर कनेक्शन से आधार लिंक नहीं होगा तो बिजली उपभोक्ता को सब्सिडी का लाभ भी नहीं मिलेगा। फिलहाल तक उन उपभोक्ताओं को बिना आधार भी सब्सिडी का लाभ मिल रहा है, जो समय पर बिल की अदायगी कर रहे हैं।
नए कनेक्शन के लिए पोर्टल पर भी आधार हुआ अनिवार्य :
बिजली का नया कनेक्शन लेने के लिए भी अब आधार को अनिवार्य कर दिया गया है। निगम से प्राप्त जानकारी के अनुसार पहले यह कार्य ऑप्शनल होता था। इसके लिए उपभोक्ता को या तो अपना मोबाइल नंबर देना होता था या फिर जिसके नाम कनेक्शन है, उसका आधार नंबर देना होता था। अब निगम द्वारा आधार को अनिवार्यता दी गई है।
विज्ञापन
योजनाओं का लाभ पाने के लिए उपभोक्ता करवाएं आधार लिंक
बिजली निगम के एक्सईएन भूपेंद्र सिंह वधावन ने कहा कि कनेक्शन के साथ आधार की अनिवार्यता के सरकार के आदेश हैं। सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं को आधार लिंक करवाना जरूरी है। उन्होंने बताया कि निगम द्वारा लगातार यह कार्य किया जा रहा है।