फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Level-2 result will be declared on 25th, 1602 candidates appeared for the exam.

Kaithal News: लेवल-2 का 25 को आएगा परिणाम, 1602 ने दी परीक्षा

Wed, 11 Feb 2026 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 11 Feb 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Level-2 result will be declared on 25th, 1602 candidates appeared for the exam.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। मिशन बुनियाद के तहत लेवल-2 की प्रवेश परीक्षा जिले में सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद उसके परिणाम पर बच्चों और अभिभापकों की नजर टिकी हुई है। इस परीक्षा का परिणाम आगामी 25 फरवरी को घोषित किया जाएगा। जिले के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित लेवल-2 की इस परीक्षा में कुल 1602 छात्र-छात्राओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। इसमें जो उत्तीर्ण होंगे, उन्हें लेवल-3 की परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा।

लेवल-2 की परीक्षा देने वाले पहले चरण यानी लेवल-1 की परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके थे। इस परीक्षा के दौरान सुरक्षा और पारदर्शिता के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, ताकि योग्य छात्रों का ही चयन हो सके। विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, सभी केंद्रों पर नकल रहित परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष उड़नदस्तों की भी तैनाती की गई थी।
विज्ञापन


लेवल-3 की परीक्षा अगला पड़ाव ः मिशन बुनियाद के नियमों के अनुसार, 25 फरवरी को घोषित होने वाले परिणाम में जो विद्यार्थी उत्तीर्ण होंगे, उन्हें सीधे लेवल-3 की परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा। लेवल-3 इस चयन प्रक्रिया का अंतिम और सबसे महत्वपूर्ण चरण है। इस स्तर को पार करने के बाद ही विद्यार्थियों को मिशन बुनियाद योजना का वास्तविक लाभ मिलना शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


योजना का लाभ और उद्देश्य ः मिशन बुनियाद योजना का मुख्य उद्देश्य सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले होनहार विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना है। लेवल-3 में चयनित होने वाले बच्चों को विशेष कोचिंग, बेहतरीन शिक्षण सामग्री और अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन प्रदान किया जाता है। इसके जरिए ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली बच्चों को वह मंच मिलता है, जो आमतौर पर केवल निजी कोचिंग संस्थानों के महंगे खर्च वहन करने वाले बच्चों को मिल पाता है।


परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने के बाद अब कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य तेजी से किया जा रहा है। छात्रों को सलाह है कि वे परिणाम के लिए तैयार रहें और जो छात्र लेवल-2 पास करेंगे, वे अभी से लेवल-3 की तैयारी में जुट जाएं। अधिक जानकारी और अपडेट के लिए विद्यार्थी हरियाणा शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रख सकते हैं।

- छत्रपाल, जिला गणित विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed